Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Crime News: Wife and one and a half year old daughter’s killer husband still absconding…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Agra Crime News: Wife and one and a half year old daughter’s killer husband still absconding…#agranews

171

आगरालीक्स…पत्नी को पहले डंडे से बुरी तरह पीटा था. उसके बाद कर दी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी की हत्या…पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के पैंतखेड़ा में सोमवार को पत्नी और और डेढ़ साल की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी युवक अभी भी फरार चल रहा हे. टोल प्लाजा के सीसीटीवी में पुलिस को वह दिखा है. ऐसे में पुलिस लगातार उसकी तलाश में आसपास के जिलों में भी दबिश दे रही है. इधर पत्नी और बेटी के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिले हैं. पत्नी ममता के शरीर पर चोट के नीले निशान मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही है कि पति ने पहले उसे डंडे से बेरहमी से पीटा और फिर बाद में उसकी और डेढ़ साल की बेटी की गला द​बाकर हत्या कर दी.

ये है पूरा मामला
मथुरा के फरह में रहने वाले बलवीर सिंह ने अपनी बेटी ममता की शादी करीब सात सात पहले पैंतखेड़ा में रहने वाले मनमोहन सिंह के साथ की थी. शादी से इनका तीन साल का बेटा आरव और डेढ़ साल की बेटी सौम्या थी. परिजनों के अनुसार रविवार को सभी ने एक साथ खाना खाया और खाना खाने के बाद मनमोहन अपने बेटे आरव को साथ लेकर दूसरे कमरे में सोने चला गया जबकि पत्नी और बेटी एक कमरे में सो गईं. रात करीब 11 बजे तक मनमोहन आंगन में घूमता दिखा. मनमोहन के चाचा हरिओम के अनुसार सोमवार सुबह करीब सात बजे वह मंंदिर जाने के लिए निकले तो मनमोहन के कमरे में गए. यहां अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. ममता का शव फर्श पर पड़ा था जबकि सौम्या का शव चारपाई पर. मनमोहन वहां नहीं था. चाचा हरिओम दूसरे कमरे में गए, वहां तीन साल का आरव कमरे में सोता मिला. जानकारी पर अन्य लोग भी वहां गए और इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इधर जानकारी पर ममता के परिजन भी यहां पहुंच गए.

पुलिस के अनुसार ममता के गले और कान के पास धारदार हथियार से वार का निशान मिला है जबकि सौम्या के गाल पर चोट का निशान है, लेकिन उसकी गला दबाकर हत्या की आशंका है. डबल मर्डर की सूचना पर आईजी ​नचिकेता झा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंच गए. एसएसपी ने बताया कि मनमोहन पर हत्या का आरोप है और वह अभी फरार है.

इधर मृतका ममता के परिजनों ने यहां हंगामा करना शुरू कर दिया. मृतका के पिता बलवीर सिंह की तहरीर पर पति मनमोहन, चाचा हरिओम, चाची मंजू और ताऊ राजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही मनमोहन शराब पीकर ममता के साथ मारपीट करता था. जिस मकान में ममता की हत्या की गई है वह मकान चाचा हरिओम का है. मनमोहन का मकान अलग है लेकिन वह यहां रह रहा है. मनमोहन के पिता का नाम वीरेंद्र है और वह आंध्रप्रदेश में ट्रक चलाते हैं मनमोहन का एक भाई ब्रजमोहन भी है.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!