आगरालीक्स ….आगरा के सेंट जोंस, आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज सहित विवि के आवासीय संस्थानों में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाई गई। अब 20 अक्टूबर तक विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

आंबेडकर विवि के आवासीय संस्थान और एफिलिएटेड कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, इसके लिए कई बार तिथि बढ़ाई जा चुकी है। इसके बाद भी विवि के आवासीय संस्थान और कॉलेजों में सीटें खाली हैं।
20 अक्टूबर तक बढ़ाई गई तिथि
सीटें खाली रहने और कॉलेजों द्वारा वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाने की मांग करने पर विवि प्रशासन ने वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ा दी है। अब 20 अक्टूबर तक वेब रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।