आगरालीक्स..( Agra Crime News ) आगरा में जूता कारोबारी की बेटी का पूर्व मंत्री के नाती ने जीना किया दुश्वार, हॉस्पिटल में अधिकारी बेटी के फ्लैट पर पहुंचा, पिता और बेटी को कार से कुचने की कोशिश, मुकदमा दर्ज, वीडियो में बेटी ने लगाए गंभीर आरोप।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी की बेटी लखनऊ के एक हॉस्पिटल में अधिकारी है। वह सोमवार रात को लखनऊ से आगरा लौटी, रेलवे स्टेशन से जूता कारोबारी ने अपनी बेटी को रिसीव किया और कार से घर आ रहे थे, घर के पास पहुंचते ही सफेद रंग की इनोवा ने जूता कारोबारी और उनकी बेटी को कुचलने की कोशिश की। बड़ी संख्या में लोग आ गए और जाम लगा दिया। जूता कारोबारी ने पुलिस को बताया कि पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी आठ महीने से उनकी बेटी का पीछा कर रहा है। कई बार उन्हें और उनकी पत्नी को धमकी दे चुका है, रास्ते में रोक लेता है। बेटी को फरवरी में रास्ते में रोक लिया था उस समय थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बेटी लखनऊ में एक हॉस्पिटल में अधिकारी है और वहीं रहती है, एक दिन दिव्यांश चौारी उसके फ्लैट पर पहुंच गया और जबरन घुसने की कोशिश करने लगा, पुलिस में शिकायत करने के बाद माफीनामा लिखकर दिया, आगे से ऐसा नहीं करेगा, इसके बाद भी नहीं मान रहा है।
बेटी बोली, पूरे परिवार का जीना कर दिया दुश्वार
जूता कारोबारी की बेटी का कहना है कि वह पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह के नाती दिव्यांश चौधरी के साथ टयूशन पढ़ी थी, उसी समय से वह पीछे पड़ गया। कई बार वूमेन हेल्पलाइन पर शिकायत की जा चुकी है, मुकदमा दर्ज कराया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे उसके हौसले और बढ़ गए हैं उसने पूरे परिवार को परेशान कर दिया है।
मुकदमा किया गया दर्ज, वीडियो भी सौंपा
सोमवार को हुई घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा गया है, इस मामले में पुलिस ने दिव्यांश चौधरी के खिलाफ थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है।