मैनपुरीलीक्स …( Loksabha election Mainpuri 2024 ) मैनपुरी से चुनाव लड़ रहीं डिंपल यादव करोड़पति हैं, मोती और हीरे की ज्वैलरी, पति पूर्व सीएम अखिलेश यादव की संपत्ति का ब्योरा भी नामांकन में दिया।
सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने मंगलवार को मैनपुरी से नामांकन किया, नामांकन पत्र में दिए गए हलफनामे के अनुसार, डिंपल यादव की उम्र 46 साल है, वे बीकॉम हैं। उनकी संपत्ति 15.54 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही 203 ग्राम मोती और 125.75 कैरेट हीरे हैं, 27704 ग्राम सोने की ज्वैलरी है। डिंपल यादव के पास कोई कार नहीं है।
अखिलेश यादव की संपत्ति 26 करोड़
हलफनामा में पति पूर्व सीएम अखिलेश यादव की संपत्ति का ब्योरा भी दिया है, उनकी संपत्ति 26 करोड़ रुपये है, कोई कार उनके पास नहीं है।
46 साल की डिंपल यादव बीकॉम हैं
अचल संपत्ति 10.44 करोड़ रुपये
चल संपत्ति 5.10 करोड़ रुपये
अखिलेश यादव की संपत्ति
अचल संपत्ति 17.22 करोड़ रुपये
चल संपत्ति 9.12 करोड़ रुपये