आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आज से स्कूलों की छुट्टी के समय जाम ना लगे, इसके लिए यातायात में बदलाव किया गया है, एमजी रोड पर कार पर रोक, दिल्ली गेट से हरीपर्वत का रास्ता बंद, जानें क्या है अब व्यवस्था।
आगरा में स्कूल खुलने के साथ ही एमजी रोड पर रावली पुल के पास निर्माण के चलते जगह जगह भीषण जाम लग रहा है। गर्मी और उमस के बीच दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय जाम में लोग फंस रहे हैं। इसे देखते हुए कई बदलाव किए गए हैं। भगवान टॉकीज से एमजी रोड पर आगे की तरफ कार पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन्हें सुल्तानगंज की पुलिया, वजीरपुरा होते हुए यमुना किनारा मार्ग से निकाला जाएगा।

दिल्ली गेट से हरीपर्वत का रास्ता बंद
हरीपर्वत से दिल्ली गेट की तरफ सीएम ग्रिड से सड़क निर्माण का काम चल रहा हैै। हरीपर्वत से दिल्ली गेट की तरफ आने वाले रास्ते पर ही दोनों तरफ के ट्रैफिक को निकाला जा रहा था लेकिन रविवार से इसे बंद कर दिया गया है। अब हरीपर्वत से दिल्ली गेट की तरफ ही वाहन आ सकेंगे, दिल्ली गेट से हरीपर्वत की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।