Thursday , 23 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Cyber crime unit bust fake loan racket, 4 arrested
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Cyber crime unit bust fake loan racket, 4 arrested

154

आगरालीक्स.. आगरा में आपके नाम से भी तो लोन नहीं ले लिया गया है, ऐसा ही एक गैंग पकडा गया है, शातिरों ने लोन से लग्जरी गाडी ले ली, आधा दर्जन बैंक से लोन लिए गए।

आगरा साइबर सेल ने किसी भी व्यक्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंकों से लोन लेने वाले बडे रैकेट को पकडा है, रैकेट के चार सदस्य पकडे गए हैं, सरगना मयंक शर्मा सहित अन्य पफरार हैं। इनके पास से तीन लग्जरी गाडी, दो दो पहिया वाहन जब्त किए गए हैं।

ऐसे पकडा गया गैंग
आगरा के देवरी रोड सदर निवासी गौरव सिंह और शिवपुरी शाहगंज निवासी गौरव राज ने शिकायत की थी कि उसके नाम से प्राइवेट बैंक में लोन करा लिए गए हैं, अब बैंक से लोन जमा करने के लिए फोन आ रहा है, उन्होंने कोई लोन नहीं लिया है। इस मामले को साइबर सेल को दिया गया। पुलिस ने रवि अग्रवाल निवासी 37ए/87ए मधु नगर थाना सदर बाजार आगरा, सौरभ शर्मा पुत्र हेमंत शर्मा नि0 सरस्वती विहार काॅलौनी ग्वालियर रोड सेवला सराय
थाना सदर आगरा, आदित्य निवेश उर्फ राॅकी पुत्र योगेश कुमार नि0 36/16 गुम्मट देवरी रोड मधु नगर थाना सदर आगरा, अशोक सिंह उर्फ बाॅबी ठाकुर पुत्र सुरेन्द्र सिंह नि0 ग्रीन पैराडाइज जखौदा ग्वालियर थाना मलपुरा आगरा को अरेस्ट किया है। इनके पास से फाइनेन्स कराई गयी 03 लग्जरी कार एवं 02 दो पहिया वाहन बरामद किये गये।

इस तरह गैंग करता था काम
पूछताछ में सामने आया है कि गैंग का सरगना मयंक शर्मा है, यह किसी के भी आधार कार्ड, पैन कार्ड पर लैपटॉप से अपने गैंग के सदस्य का फोटो लगा देता था, इन दस्तावेजों से गैंग का दूसरा सदस्य रवि अग्रवाल बैंक में खाता खुलवाता था, इसके लिए ऐसे बैंक में खाता खुलवाया जाता था जिनमें केवाईसी की बाध्यता नहीं होती है। इसके बाद गैंक का सदस्य भवेश शर्मा लोन के लिए कागज तैयार करता था, इसके बाद बैंक में लोन लेने के लिए आनलाइन आवेदन करते थे, उस व्यक्ति के नाम से लोन के लिए आवेदन किया जाता था, जिसका लोन लेने के लिए स्कोर अच्छा होता है, इससे तुरंत लोन मिल जाता था। एफ0आई0 एजेन्ट प्रशान्त वशिष्ठ विनोद सिंह, उमेश आदि अभिलेखों का सत्यापन करते हैं। आई0डी0एफ0सी0 बैंग संजय प्लेस के टैरिटरी मैनेजर दीपक नागर द्वारा अपना हिस्सा लेकर इन फर्जी अभिलेखों के नजरन्दाज कर लोन स्वीकृत कर दिया जाता है।

इन बैंकों से लिया गया लोन

  1. आई0डी0एफ0सी0 बैंक
  2. एच0डी0एफ0सी0 बैंक
  3. यस बैंक
  4. फुलाट्राॅन फाइनेन्स कम्पनी
  5. इण्डिया बुल्स
  6. एल0आई0सी0 हाउसिंग फाइनेन्स कम्पनी

फरार अभियुक्तः-

  1. सरगना मयंक शर्मा पुत्र मनोज शर्मा नि0 सैथिया स्टेट रोहता ग्वालियर रोड थाना
    मलपुरा आगरा।
  2. भवेश शर्मा पुत्र जतिन पुत्र नामालूम नि0 नेताजी स्कूल के सामने मधुनगर थाना सदर
    आगरा।
  3. आशुतोष असौलिया पुत्र प्रो0 राजकुमार असौलिया नि0 गुम्मट तखत देवरी रा ेड मधुनगर
    थाना सदर आगरा।
  4. प्रशान्त वशिष्ठ पुत्र नामालूम नि0 ए0बी0 आशियाना कहरई शमशाबाद रोड थाना
    ताजगंज आगरा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Demand to replace “Prosopis Juliflora” with “Ficus racemosa” and “Ficus Rumphii” trees in Agra’s forest areas.

आगरालीक्स…आगरा में विलायती बबूल की आक्रामकता वन क्षेत्रों को तबाह कर रही...

error: Content is protected !!