आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना की जांच, रिपोर्ट, इलाज, बचाव से संंबंधी जानकारी 24 घंटे कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर से ले सकते हैं। इसके लिए नंबर जारी किया गया है।
सीएमओ कार्यालय में स्थापित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का डीएम प्रभु एन सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ आरसी पांडे ने बताया कि सेंटर पर 24 घंटे कोरोना संबधी जानकारी और मदद के लिए फोन नंबर 0562-2600512 पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही अपने स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करने के लिए आरोग्य सेतु एप्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं कोविड 19 को लेकर होने वाली चिंताएं या मानसिक दबाव के लिए 08046110007 फ्री हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
कोविड-19 के बारे में अधिक जानकारी के लिये नेशनल हेल्पलाइन 1075 पर कॉल करें