आगरालीक्स…आगरा में कोरोना से मौतें भी बढ़ी. अप्रैल में ही 8 लोगों की हो चुकी है मौत. शुक्रवार को नाई की मंडी और बल्केश्वर में रहने वाले दो कोविड मरीजों की हुई मौत
मौतों की संख्या भी बढी
आगरा में कोरोना की रफ्तार इस समय डराने वाली है. हर रोज आंकड़े रिकॉर्ड स्तर पर मिल रहे हैं. शुक्रवार को आगरा में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा यानी 346 कोरोना संक्रमित एक दिन में मिले हैं. इसके अलावा दो लोगों की कोरोना से मौत भी हुई हे. आगरा में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. उसी हिसाब से आगरा में कोरोना से मौतों की संख्या भी बढ़ गई है.
अप्रैल में 8 लोगों की मौत
अप्रैल से पहले आगरा में 177 लोगों की मौत हुई थी जो कि अप्रैल के 16 दिनों में बढ़कर 185 हो गई है. अप्रैल माह में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है. यानी हर दो दिन में एक व्यक्ति की कोरोना से आगरा में मौत हो रही है. शुक्रवार को दो लोगों की मौत कोरोना से हुई. इनमें एक 75 वर्षीय बुजुर्ग नाई की मंडी के रहने वाले थे जबकि दूसरे 61 वर्षीय बुजुर्ग बल्केश्वर के रहने वाले थे. दोनों ही निमोनिया से पीड़ित थे और कोरोना पॉजिटिव थे.