आगरालीक्स (05th October 2021 Agra News)… बिजली की दरें कम करने समेत चार मांगों को लेकर सपा नेताओं ने घेरा डीवीवीएनएल कार्यालय. गेट पर चढ़े नेता.
गेट पर चढ़ गए सपा कार्यकर्ता
बढ़ती बिजली की दरों को लेकर सपा नेताओं का मंगलवार सुबह आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी की। बड़ी संख्या में सपाइयों को देखकर सुरक्षा गार्डों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने गेट बंद कर दिया। कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए। कार्यकर्ताओं का आक्रोश इतना जबरदस्त था कि वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन भी गेट के पास आ गए। उन्होंने गार्डों से गेट खोलने को कहा। तब कार्यकर्ताओं ने गेट को जोर—जोर से हिलाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने फटकारी लाठियां
हालात बिगड़ते देख पुलिस के ने लाठी फटकारीं। इससे वहां अफरा—तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि बाद में सपा नेताओं ने स्थिति को संभाला।

पूर्व विधायक ने दी चेतावनी
बाद में जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को गेट से उतारा। इसेक बाद उनसे वहां से हटने को कहा। हालांकि तब तक कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। बाद में सपा के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन, मधुसूदन शर्मा, डॉ. धर्मपाल सिंह ने डीवीवीएनएल अफसर को ज्ञापन दिया। उन्होंने चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। चेतावनी दी कि अगर ये मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
ये मांग
सपा नेताओं ने कहा कि नलकूूूप पर लगी जीएसटी माफ हो। किसानों को 20 घंटे बिजली दी जाए। घरेलू और किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों। किसानों के नलकूप पर बढ़ाए गए रुपये वापस लिए जाएं। इसके अलावा बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न बंद किया जाए।
- 'आगरालीक्स (05th October 2021 Agra News)… बिजली की दरें कम करने समेत चार मांगों को लेकर सपा नेताओं ने घेरा डीवीवीएनएल कार्यालय. गेट पर चढ़े नेता.
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- DVVNL
- police
- सपा नेता
- सपा नेताओं का आगरा में प्रदर्शन