Sunday , 25 October 2026
Home agraleaks PM Modi asked Vimlesh of Agra – how is it feeling in a pucca house #agranews
agraleaksआगराटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

PM Modi asked Vimlesh of Agra – how is it feeling in a pucca house #agranews

280

आगरालीक्स (05th October 2021 Agra News)… पीएम मोदी ने आगरा की​ विमलेश से पूछा, नए घर में कैसा लग रहा है. विमलेश ने कहा, पहली बार पक्के मकान में हम त्योहार मनाएंगे.

सिकंदरा की विमलेश से पीएम ने की सबसे पहले बात
आगरा के भूपालकुंज सिकंदरा निवासी विमलेश के लिए मंगलवार का दिन खास बन गया। आज वह मानो सेलेब्रेटी बन गईंं। सुबह से ही डीएम समेत प्रशासन के आला अधिकारी उसके घर पर थे। घर और उसके आसपास के इलाके को बेहतरीन ढंग से सजाया गया था। कल तो जो पड़ोसियों के लिए आम थी, वह परिवार आज खास बन गया।

आगरा की विमलेश से बात करते पीएम मोदी

राधे—राधे प्रधानमंत्री जी

सामने एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। बराबर में पूरा प्रशासनिक अमला था। स्क्रीन के सामने विमलेश, उनके पति कुलदीप, बेटी नेहा, प्रिया, बेटा सुमित बैठा था। दोपहर को जब प्रधानमंत्री मोदी उनसे रुबरू हुए तो राधे—राधे से विमलेश ने उनका अभिवादन किया। पीएम ने विमलेश से पूछा कि आप पहले कहां रहती थीं। अब कहां रहती हैं। तब विमलेश ने बताया कि सिकंदरा में ही उनका कच्चा और टूटा मकान था। उन्होंने और उनके पति कुलदीप ने पीएम से कहा कि उन्होंने अपना घर का होने का जो सपना देखा था, वह अब पूरा हुआ है। मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में ढाई लाख रुपये मिले हैं।

आगरा की विमलेश से बात करते पीएम मोदी

थैला बनाती है विमलेश
विमलेश के परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। पीएम ने पूछा, कि आप क्या काम करती हो, तो उन्होंने कहा कि वह माला जपने वाला थैला बनाती हैं। मन:कामेश्वर मंदिर, रावली मंदिर के बाहर इनको बेचती हैं। पीएम ने पूछा कि आपको सरकार की किन योजनाओं का लाभ मिला है तो विमलेश ने कहा कि उज्जवला योजना का लाभ भी उन्हें मिला है। इसके अलावा जनधन व अन्य योजनाओं का भी लाभ मिला है।

अब पहली बार त्योहार अपने घर में मनाएंगे
विमलेश ने कहा कि ऐसा पहली बार होगा कि वह अपना कोई त्योहार अपने घर में मनाएंगी। इस पर पीएम ने उन्हें बधाई दी। यह भी कहा कि अपनी बेटियों को ठीक तरीके से पढ़ाएं।

पीएम ने लखनऊ में किया शुभारंभ
लखनऊ में तीन दिवसीय कांफ्रेंस कम एक्सपो वर्कशॉप का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। पीएम ने डिजिटल बटन दबाकर उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से 75000 लाभार्थियों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत ढाई लाख रूपये से बने उनके आवास की चाबी सौंपी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले आगरा सिकंदरा की निवासी और पीएम आवास योजना के लाभार्थी महिला विमलेश से बात की।

अंत में दी शुभकामनाएं
अंत में पीएम मोदी ने सिकंदरा निवासी विमलेश को दशहरा और दीपावाली मनाने की शुभकामनाएं दी तो वहीं विमलेश ने भी पीएम और सीएम को बधाई देते हुए धन्यवाद जताया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

आगरा

Obituaries of Agra on 25th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

error: Content is protected !!