आगरालीक्स …आगरा में डेंगू का डंक बीमार करने लगा है। डेंगू के तीन केस मिले।

आगरा में डेंगू के केस मिलने लगे हैं। मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलने वाले डेंगू के अभी तक तीन केस मिले हैं। ये तीनों मरीज ठीक हो चुके हैं इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
2021 में डेंगू ने बरपाया था कहर
आगरा में डेंगू ने 2021 में कहर बरपाया था। 1100 से अधिक डेंगू के मरीज मिले थे। हर दो से तीन साल बाद डेंगू का संक्रमण फैलता है। इस बार भी प्रदेश के कई शहरों में डेंगू के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि जलभराव न होने दें।