आगरालीक्स…. आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों में चले लात घूसे, जूनियर डॉक्टर की नाक में फ्रैक्चर, साथी के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के कैंसर रोग विभाग के जूनियर डॉक्टर कमल और ललित में सोमवार रात को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वार्ड में दोनों के बीच विवाद होने पर उन्हें साथी जूनियर डॉक्टरों ने शांत करा दिया, दोनों की अपने हॉस्टल में आ गए। बताया जा रहा है हॉस्टल में दोबारा दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई।
नाक में फ्रैक्चर
मारपीट में डॉ. कमल के नाक में फ्रैक्चर हो गया, खून निकलने लगा। साथी जूनियर डॉक्टरों ने बीच बचाव किया। डॉ. कमल द्वारा थाना एमएम गेट में डॉ. ललित पर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
एसएन प्रशासन करा रहा जांच
जूनियर डॉक्टरों के बीच मारपीट के मामले की जांच एसएन प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का मीडिया से कहना है कि प्रोक्टोरियल बोर्ड को जांच सौंपी गई है।