आगरालीक्स…(.Agra News 12th September) आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, आगरा के कितने केस, किस क्षेत्र से मिले डेंगू के मरीज।
एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग और मेडिसिन विभाग में डेंगू वार्ड बने हुए हैं। रविवार को डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच की गई, इसमें 18 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू के इन 18 मरीजों में से 14 मरीज मथुरा के हैं और एक मरीज मैनपुरी का है। जबकि तीन मरीज आगरा के हैं।
आगरा के तीन मरीजों में डेंगू
आगरा के तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें सात साल का पिनाहट निवासी बालक है तो 18 साल का शाहगंज निवासी छात्र और 20 साल की जगनेर निवासी किशोरी में डेंगू की पुष्टि हुई है। इन सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डेंगू के अब तक 27 केस
आगरा में 27 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, 15 मरीज ठीक होकर घर भी पहुंच गए हैं। राहत है कि आगरा में डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है, एसएन मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों का इलाज चल रहा है।