
हरनाम सिंह ने कहा कि नयी राजस्व संहिता में महत्वपूर्ण संशोधन के बाद प्रदेश में आज से लागू कर दिया गया है जिसके अन्तर्गत वादी को सुलभ न्याय के लिये कान्तिकारी बदलाव किये गये हैं। प्रत्येक वर्ष 11 फरवरी को राजस्व दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस एक्ट के लागू होने से वादकारी को राजस्व के मामलों में निर्णय जल्द मिलेगा। स्थानीय स्तर पर अच्छा कार्य करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कर्मी धीरेन्द्रनाथ शर्मा, राकेश कुमार, राकेश गौतम, पूर्णिमा आनन्द, शहनाज बेगम, गौरव, तुषार सक्सैना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नगर राजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ;वित्त एवं राजस्वद्ध राजकुमार, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति नगेन्द्र शर्मा सहित सभी अधिवक्ताख्, सभी अपर नगर मजिस्टेऊट तथा राजस्व कर्मी उपस्थित थे
Leave a comment