आगरालीक्स…(10 December 2021 Agra News) आगरा के डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया सीईए का विरोध. कहा—ये काला कानून है, इसे लागू नहीं होने देंगे. हॉस्टिपल बंद कर किए जाएगा प्रदर्शन…
काले कानून के विरोध में डाक्टरों ने बांधी काली पट्टी
डाक्टरों के लिए द क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट 2010 सीईए काला कानून है, इस काले कानून का विरोध करते हुए शुक्रवार को डाक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। सरकार को आगाह किया कि सीईए को लागू नहीं करने दिया जाएगा, जरूरत पड़ी तो हास्पिटल बंद कर दिए जाएंगे और प्रदर्शन किया जाएगा। सीईए के विरोध के लिए गठित की गई एक्शन कमेटी के चेयरमैन आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा. जेएन टंडन ने कहा कि यह काला कानून है। इससे डाक्टर और मरीज दोनों का ही नुकसान होगा। यह कानून कारपोरेट हास्पिटल को बढ़ावा देने के लिए लाया गया है।


सीईए का विरोध कर रहे चिकित्सक
आइएमए, आगरा के अध्यक्ष डा. राजीव उपाध्याय ने कहा कि सीईए के विरोध में निजी चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस कानून को लागू नहीं होने दिया जाएगा, आइएमए के अध्यक्ष निर्वाचित डा. ओपी यादव ने कहा कि इस कानून से छोटे अस्पताल और क्लीनिक बंद हो जाएंगे। सेल्सा के अध्यक्ष आगरा सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाचित डा. सुनील शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में सीईए का विरोध किया जा रहा है, डाक्टर एकजुट हैं। इस कानून को लागू नहीं करने दिया जाएगा। पूर्व आई एमए स्टेट अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर धाकरे ने कहा कि जब हरियाणा मॉडल पर सहमति बन गयी थी तब अब क्या परिवर्तन की ज़रूरत है। डॉक्टर संजय कुलश्रेष्ठ ने कहा कि हम लोग कानूनी लड़ाई के लिए भी तैयार हैं। संचालन आई ऐम ए सिक्रीटरी अनूप दीक्षित
द्वारा किया गया.