एंटरटेनमेंटलीक्स…RRR के ट्रेलर ने मचाया इंटरनेट पर धूम. 24 घंटे में मिलियन में व्यूज.
ट्रेलर ने मचाया इंटरनेट पर धूम
बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली के निर्देशन में आने वाली फिल्म RRR का टीजर देखने के बाद लोगों को इस फिल्म के ट्रेलर का बेसबरी से इंतजार था. फैंस का इंतजार अब खत्म हुआ. RRR का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है और ट्रेलर ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी बाहुबली फिल्म ने भी धमाल मचाया था और काफी रिकॉडर्स अपने नाम किये थे जिसके चलते अब लोगों को RRR फिल्म का बहुुत बेसबरी से इंतजार है. RRR फिल्म के ट्रेलर ने लॉन्च होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है जिसका अंदाजा आप ट्रेलर के व्यूज से ही लगा सकते है.
24 घंटे में 40 मिलियन व्यूज
RRR के ट्रेलर ने लॉन्च होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. ट्रेलर को लॉन्च हुए 24 घंटे हो गए है और 24 घंटे के अंदर ही ट्रेलर को 24 घंटे में ही 5 करोड़ 11 लाख व्यूज मिल चुके हैं. जिसमें 40 मिलियन व्यूज केवल हिंदी और तेलुगु में आए ट्रेलर को मिले हैं. फिल्म के हिंदी ट्रेलर को 19.80 मिलियन, तेलुगु ट्रेलर को 20.45 मिलियन व्यूज मिले है. जब की कन्नड़ ट्रेलर को 5.2 मिलियन, तमिल ट्रेलर को 3.25 मिलियन और मलयालम ट्रेलर को 2.42 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.साथ ही ये पहली भारतीय फिल्म भी बन गई है, जिसके ट्रेलर ने महज 24 घंटों में 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं.