Saturday , 6 December 2025
Home हॉट न्यूज़ Agra double murder case: After three days case unsolved
हॉट न्यूज़

Agra double murder case: After three days case unsolved

ssp
आगरालीक्स……. आगरा के खंदारी कॉलोनी में अधिवक्ता की पत्‍‌नी और बेटी की हत्या और लूट की वारदात अभी सुलझती नहीं दिख रही। सनसनीखेज वारदात के दूसरे दिन सीसीटीवी कैमरे से सामने आई संदिग्ध कार की गुत्थी पुलिस चौबीस घंटे में भी नहीं सुलझा सकी है।
मंगलवार दिन दहाड़े अधिवक्ता प्रवीण कुमार गुलाटी की पत्‍‌नी रमा और बेटी दीक्षा की हत्या कर लूटपाट हुई थी। पुलिस को कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिग में मंदिर के पास एक काले रंग की कार 1.53 बजे दिखाई दी और 3.12 बजे वहां से कार को लेकर संदिग्ध व्यक्ति चला गया। इस तरह करीब सवा घंटे कातिल की कार कॉलोनी में खड़ी रही। पुलिस ने कार के सामने वाले मकान के साथ-साथ आसपास के करीब दर्जन भर मकानों में जाकर पता किया, लेकिन काली कार वाला व्यक्ति किसी के यहां आने की जानकारी नहीं हुई। पुलिस गैराज और शोरूम में कार का फोटो लेकर घूमती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
गुरुवार को एसएसपी राजेश डी मोदक अधिवक्ता के घर परिवार वालों से उनकी रंजिश और शक के बारे में पूछताछ करने पहुंचे। पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी सेक्टर एक में रहने वाले अधिवक्ता के परिचित एक युवक और संदिग्ध कार सवार से मिलते-जुलते चेहरे वाले एक व्यक्ति को उठाकर पूछताछ की, लेकिन इनसे भी कुछ नहीं मिला। फिलहाल हत्याकांड की पूरी जांच कार पर आकर टिक गई है।
अब तक की जांच से पुलिस इस नतीजे पर पहुंच चुकी है कि हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देने वाला अधिवक्ता का कोई करीबी है। आशंका है कि हत्या के दौरान कातिल के हाथ में चोट लगी होगी और घर की छत से कूदने पर पैर में चोट लगने की भी संभावना है। इसलिए पुलिस अधिवक्ता के करीबियों पर नजर रखकर हाथ और पैर की चोट देख रही है।
हत्या के बाद कातिल ने मेजपोश में रखकर ऐसी सभी वस्तुएं फेंकी, जिन पर उसके फिंगर प्रिंट थे। इनमें एक चम्मच भी थी। इससे साबित होता है कि कातिल के इस पर भी फिंगर प्रिंट रहे होंगे। अधिवक्ता की किचिन के वॉश वेसिन में एक प्लेट भी पड़ी थी, जिसमें नमकीन लगा था। माना जा रहा है कि कातिल अधिवक्ता का इतना करीबी था कि उसके घर में आने के बाद रमा ने उसको चाय नाश्ता कराया था।

——-
इन सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
– कॉलोनी में सवा घंटे खड़ी रहने वाले कार से वहां कौन आया था?
– ऐसा कौन परिचित या रिश्तेदार है जिसका रमा की मौत से लाभ होने वाला है?
– अधिवक्ता के ऐसे कौन से रिश्तेदार थे, जो घर में अंदर तक जाते थे। पिछले दिनों में उनसे किसी बात पर विवाद हुआ हो?
– रमा का फोन कहां है? अधिवक्ता ने घर का दरवाजा खटखटाए जाने के बाद खुलने पर इस मोबाइल पर दो बार कॉल की गई थी। कातिल ने कॉल काटकर स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद इसे भी ले गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़फिरोजाबादबिगलीक्समैनपुरीयूपी न्यूजसिटी लाइवहॉट न्यूज़

Native of Kasganj Arun Maurya killed Atiq & Ashraf, Known about Lavlesh & sunny Family #lucknow

लखनऊलीक्स… अतीक और अशरफ की हत्या करने वाला अरुण मौर्य कासगंज का...

फिरोजाबादबिगलीक्सयूपी न्यूजहाथरसहॉट न्यूज़​क्राइम

Video News : Bride Harsh Firing on wedding stage video goes viral #hathras

आगरालीक्स… वरमाला के बाद स्टेज पर बेटी दुल्हन ने रिवाल्वर से चार...

आगराबिगलीक्सहॉट न्यूज़​क्राइम

Agra Police shock after listen 9th standard girl fake story of 16 girl hostage in house in Agra #agranews

आगरालीक्स …..(Agra News 28th February 2022 )..आगरा में एक कान्वेंट स्कूल की...

आगराटॉप न्यूज़हॉट न्यूज़

We Indians are at number four in spending the most time on mobile

ग्लोबललीक्स…जरा सा खाली हुए और लग गए मोबाइल देखने में. मोबाइल पर...

error: Content is protected !!