आगरालीक्स …..आगरा में 103 लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस किए गए निलंबित, जानें क्या है कारण, कार चलाते समय बरतें सावधानी।

आगरा में आरटीओ की टीम द्वारा वाहन चालकों की चेकिंग की जा रही है। सीट बेल्ट न पहनने, हेलमेट न लगाने सहित यातायात के नियमों का पालन न करने पर चालान किए जा रहे हैं। वहीं, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसमें लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही एक हजार रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान है।
103 लोगों के लाइसेंस किए गए निलंबित
आरटीओ प्रवर्तन केडी सिंह का कहना है कि आगरा में अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक 174 लोग शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़े गए। इनका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किया गया है। निलंबन की अवधि में वाहन चलाते पकड़े जाने पर लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। वहीं, आगरा के अन्य मंडलों में भी शराब पीकर वाहन चलाने पर चालान किए गए हैं।
अप्रैल 2022 से मार्च 2023 तक किए गए चालान
आगरा में 132
मथुरा में 21
मैनपुरी में 19
फिरोजाबाद में 2