आगरालीक्स…Agra News: आगरा में बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन, बस, आटो की जांच, खटारा वैन, बस के साथ ही 34 वाहनों का चालान और सीज किया गया। 15 दिन तक चलेगा अभियान
पुलिय आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में मंगलवार से यातायात पुलिस ने स्कूल वाहनों की जांच के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार के मागदर्शन में शुरू हुए अभियान में पहले दिन यातायात पुलिस ने सुबह और दोपहर में स्कूल की छुटटी के समय बच्चों को ले जा रही वैन, बस और आटो की जांच की।
34 के चालान और सील
यातायात पुलिस ने 348 वाहनों की जांच की। टीम ने बस और वैन के दस्तावेजों की जांच करने के साथ ही क्षमता से ज्यादा बच्चे तो नहीं बिठाए जा रहे हैं यह भी चेक किया। स्कूल बस और वैन के लिए पंजीकरण सहित अन्य जांच की, टीम ने 34 स्कूली वाहनों का चालान और सीज किया है। यह 15 दिन का अभियान 22 जुलाई तक चलेगा।