आगरालीक्स …Agra news: आगरा से जा रही रोडवेज बस को प्रवर्तन दल ने रोका, करीब आधे यात्रियों पर टिकट नहीं थी, जबकि कंडक्टर ने यात्रियों से टिकट के पैसे लिए थे, कंडक्टर की सेवा सामाप्त।
आगरा से ताज डिपो की बस मथुरा, पलवल, दिल्ली जाने के लिए सोवमार रात दो बजे ईदगाह बस स्टैंड से रवाना हुई। बस को जोगेंद्र सिंंह चला रहे थे ओर कंडक्टर संविदा कर्मी राजेश चाहर थे। बस में आगरा से यात्री, मथुरा, पलवल, दिल्ली सहित अन्य जगह जाने के लिए बैठे। बस रात करीब तीन बजे फरह पहुंची।
प्रवर्तन दल ने की जांच, 39 में से 18 यात्री पर ही मिली टिकट
रोडवेज के प्रवर्तन दल प्रभारी कपिल चौधरी ने फरह, मथुरा में रात तीन बजे रोडवेज बस रोक कर जांच कराई। बस में 39 यात्री थे इसमें से 18 यात्रियों पर टिकट नहीं थी, बस में मथुरा, पलवल के चार चार, बल्लभगढ़ के तीन, होडल और छाता के दो दो और कोसी के तीन यात्री थी जिनके पास टिकट नहीं थी। पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि उन्होंने टिकट के लिए रुपये दिए थे लेकिन कंडक्टर ने टिकट नहीं दी। रोडवेज बे क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल का कहना है कि संविदा कंडक्टर राजेश चाहर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।