आगरालीक्स आगरा में कड़ी सुरक्षा के बीच आज से यूपीटीईटी की परीक्षा 26 केंद्रों पर होगी, तीन दिन तक परीक्षा होगी और 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
आगरा में यूपीटीईटी की परीक्षा के लिए 26 केंद्र बनाए गए हैं पहले दिन आज गुरुवार दो जुलाई को सुबह की पाली में 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी, चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया जा रहा है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षा के लिए 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 26 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की डयूटी लगाई गई है।
अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल
दो जुलाई पहली पाली 9178
दूसरी पाली 9178
तीन जुलाई पहली पाली 9179
दूसरी पाली 11488
चार जुलाई पहली पाली 11489