आगरालीक्स…आगरा में बढ़ते मल्टीप्लेक्स कल्चर के बीच जानें पहले कौन—कौन से सिनेमाघर थे, क्या थी टाइमिंग और 80—90 के दशक में यहां फिल्में कैसी फील देती थीं, फर्स्ट, मैटिनी, ईवनिंग और नाइट शो कहां गायब हो गए…
आगरा में चित्रा, राक्सी, जसवंत, अंजना, शाह जैसे सिनेमाघरों को याद करते हैं या जहां ये सिनेमाघर हैं या हुआ करते थे उन स्थानों के बाहर से निकलते हैं तो पुराने आगरा में खो जाने को मन करता है। 80—90 के दशक में फिल्म देखने का जो आनंद था क्या वो आज मल्टीप्लेक्स के दौर में भी है। आईए इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश करते हैं। देश भर की तरह ही आगरा में भी एक समय था जब धक्का—मुक्की करते हुए टिकट खरीदना, हाउसफुल हो जाने पर ब्लैक में टिकट बेचने वाले को ढूंढना और ब्लैक में टिकट बेचने वाले को ढूंढकर फिल्म देखना ये केवल, हॉल में मूंगफली और समोसे खरीदना, विलेन के पिटने पर ताली बजाना और उसके कमीनेपन पर उसे गालियां देना ये सब अतीत की बातें हो गई हैं। पहले जहां हर सिनेमाघर में शो की एक जैसी टाइमिंग हुआ करती थी वहीं अब अलग—अलग मल्टीप्लेक्स हैं और लगभग हर समय कोई न कोई फिल्म और शो उपलब्ध रहता है। सुविधा बढ़ी है मगर रोमांच और उत्सुकता कम हुआ है। सिनेमाघरों के बाहर पहले की तरह भीड़ भी नजर नहीं आती। हालांकि बदलाव प्रकृति का नियम है और इस बात में कोई संदेह नहीं कि आज मल्टीप्लेक्स के जमाने में फिल्में देखने का अनुभव और भी शानदार हुआ है।आगरा में पहले सिनेमाघरों समय तय होता था और मुख्य रूप से दिन में 3 से 4 शो होते थे। इसमें
दोपहर लगभग 12:00 बजे या 1:00 वाले शो को मैटिनी शो, शाम 3:00 बजे या 4:00 बजे वाले शो को ईवनिंग शो, शाम 6:00 बजे वाले शो को फर्स्ट शो और सबसे आखिर में यानि रात 9:00 बजे वाले शो को नाइट शो कहा जाता था। वहीं आज मल्टीप्लेक्स की बात करें तो हाल में लांच हुए पीवीआर सिनेमा के साथ ही आगरा में ओमैक्स, गोल्ड, विमल, पारस पल्स जैसे शानदार सिनेमाघरों में आप किसी भी वक्त फिल्म देखने जा सकते हैं। यहां गजब की सुविधाएं हैं। साफ है कि फिल्में देखने का अनुभव अब और भी बेहतरीन हो चुका है।
इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार आगरा में कभी लगभग तीन दर्जन सिनेमाघर थे। हींग की मंडी के पास जसवंत टॉकीज, राजा की मंडी में भारत टॉकीज हींग की मंडी में ही रॉक्सी टॉकीज, बालूगंज में मेहर टॉकीज, मंटोला में चित्रा सिनेमा, संजय प्लेस में संजय टॉकीज, नेहरू नगर हाईवे पर हीरा टॉकीज, एमजी रोड पर भगवान टॉकीज, शमसाबाद रोड पर पन्ना पैलेस शहर के सबसे पुराने और प्रमुख सिनेमाघरों में आते थे। शाह और अंजना टॉकीज जहां थे वहां आज शानदार बिल्डिंगें बनकर खड़ी हैं। बड़े और लग्जरी ब्रेंड्स के शोरूम लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। यहीं पर एक जगह पीवीआर सिनेमाघर भी है। जितने बड़े क्षेत्रफल में पहले एक सिनेमाघर ही हुआ करता था वहीं आज के समय में एक साथ कई—कई फिल्में देखी जा रही हैं और साथ ही लोग खाने—पीने और शॉपिंग का मजा ले रहे हैं।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : Amidst the growing multiplex culture in Agra
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- Bollywood Movies in Agra
- Cinema Halls in Agra
- Movie Lovers in Agra
- Movie Theatres in Agra
- Multiplex in Agra
- take a look back at the city's earlier cinema halls and experience.
- today news