Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra: Efforts to make caste equation in BJP’s list, preference given to experience…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra: Efforts to make caste equation in BJP’s list, preference given to experience…#agranews

169

आगरालीक्स…(15 January 2022 Agra News) भाजपा ने आगरा की नौ सीटों पर घोषित किए गए प्रत्याशियों में से चार अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। एक राज्यमंत्री समेत पांच का पत्ता साफ कर दिया है। टिकट बंटवारे में जातीय समीकरण साधने के प्रयास किए गए हैं। अनुभव को वरीयता दी गई है।

आगरा शहर की तीनों सीटों पर पुराने चेहरों पर भरोसा
आगरा शहर की तीनों सीटों से पुराने चेहरे ही विपक्षी दलों को टक्कर देते नजर आएंगे।
उत्तर में पुरुषोत्तम भाजपा को लगे सबसे उत्तम
आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव में विजयी हुए पुरुषोत्तम खंडेलवाल पर भाजपा और संघ ने भरोसा जताया है। वैश्य बाहुल्य इस सीट पर कई अग्रवाल प्रत्याशी भी मैदान में दावेदारी कर रहे थे लेकिन संगठन ने पुराने चेहरे पर ही दांव लगाया है।
दक्षिण में उपाध्याय भरोसा जीतने में रहे कायम
आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से पार्टी ने भाजपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक और दो बार के विधायक योगेंद्र उपाध्याय पर भरोसा जताया है। इस सीट पर एक ब्राह्मण महिला के साथ कुछ अन्य ने भी जोरदारी से अपना दावा पार्टी के समक्ष पेश किया था लेकिन संगठन ने नाप-तोल के बाद उपाध्याय की टिकट को बरकरार रखा।
छावनी से धर्मेश पर कायम रखा विश्वास
आगरा छावनी (सु.) से भाजपा ने एक बार फिर डा. जीएस धर्मेश पर अपना विश्वास कायम रखा है। वह पिछले चुनाव में बसपा प्रत्याशी को हराकर विजयी हुए थे।

बाह में राजपरिवार का रुतबा रहा कायम
बाह सीट पर राजपरिवार का रुतबा कायम रहा। रानी पक्षालिका सिंह के टिकट के साथ भाजपा ने किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की।
बेबी रानी मौर्या को मेहनत का मिला इनाम
आगरा की देहात की पांच विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों को बदला गया है। इसमें आगरा ग्रामीण सीट से हेमलता दिवाकर के स्थान पर उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्या पर भरोसा जताते हुए उन्हें मौका दिया है। वह लंबे समय से पार्टी से जुड़ी रही हैं और आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं।
राज्यमंत्री का पत्ता साफ, अब बाबूलाल के भरोसे
फतेहपुरसीकरी विधानसभा सीट से भाजपा ने अपने राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह का टिकट काट दिया। इस सीट पर यहां से पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल को मौका दिया गया है। वह काफी समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। हालांकि इस सीट पर कई अन्य जाट नेता भी अपनी जोरशोर से दावेदारी कर रहे थे।
फतेहाबाद में भाजपा को छोटे से बड़ी उम्मीद
फतेहाबाद में पार्टी ने जितेंद्र वर्मा की छुट्टी करते हुए निषाद समाज के छोटेलाल वर्मा पर भरोसा जताया है। वह वर्ष 2012 और 1996 में यहां से विधायक रह चुके हैं।
एत्मादपुरः सपा छोड़कर आए धर्मपाल को मिला सम्मान
भाजपा ने एत्मादपुर से विधायक रामप्रताप सिंह चौहान का टिकट काटकर सपा छोड़कर आए धर्मपाल सिंह को टिकट दिया है। धर्मपाल सिंह के सपा छोड़ने के बाद से ही इस सीट पर बदलाव के संकेत मिलने लगे थे, जिससे लेकर विरोध के स्वर मुखर हुए लेकिन पार्टी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
खेरागढ़ में बसपा छोड़कर आए भगवान लगाएंगे नैया पार
खेरागढ़ सीट पर बसपा छोड़कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए भगवान भगवान सिंह कुशवाहा को टिकट दिया गया है। इस सीट पर वर्तमान विधायक महेश गोयल का टिकट काटा गया है।
अग्रवाल वैश्य समाज को किया दरकिनार
आगरा की उत्तर विधानसभा और खेरागढ़ विधानसभा सीट को वैश्य बाहुल्य माना जाता है। इन सीटों पर अग्रवाल वैश्य समाज अपनी आबादी के अनुसार इन सीटों पर अपनी मांग कर रहे थे लेकिन इस बार पार्टी ने किसी भी सीट से अग्रवाल वैश्य को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया है।
नये प्रत्याशियों को नहीं मिल सका मौका
भाजपा संगठन ने किसी भी नये प्रत्याशी को मौका नहीं दिया है। अपने पुराने लोगों पर भरोसा जताया है और दूसरे दलों को छोड़कर आए लोगों को ही तवज्जो दी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!