आगरालीक्स…(15 January 2022 Agra News) आगरा के आंबेडकर विवि से संबद्ध आगरा कालेज, सेंट जोंस, आरबीएस सहित डिग्री कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए वेब रजिस्ट्रेशन का एक और मौका, 19 जनवरी तक खोले गए वेब रजिस्ट्रेशन…

आगरा के आंबेडकर विवि से आगरा और अलीगढ़ मंडल में 1200 से अधिक कॉलेज संबं द्ध हैं। इन कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, जिससे विवि के पास प्रथम वर्ष में कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों का रिकॉर्ड रहे। इसी तरह से एमए, एमएससी और एमकॉम में वेब रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। विवि के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि 19 जनवरी तक वेब रजिस्ट्रेशन खोल दिए गए हैं। छात्र छात्राएं वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
ये है हाल
बीए, बीएससी और बीकॉम में 226761 छात्रों ने कराया वेब रजिस्ट्रेशन, 130444 छात्रों ने लिया प्रवेश
एमए, एमएससी, एमकॉम में 42190 ने कराया वेब रजिस्ट्रेशन