Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Election 2022: Tough competition in all 9 assembly seats of Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्स

Agra Election 2022: Tough competition in all 9 assembly seats of Agra…#agranews

138

आगरालीक्स…(29 January 2022 Agra News) आगरा की सभी 9 विधानसभा सीटों पर काबिज भाजपा का वर्चस्व तोड़ने को विपक्ष दे रहा इस बार कड़ी चुनौती. जानिए कहां—कहां है इस बार रोचक मुकाबला

आगामी विधान सभा चुनाव में आगरा में विपक्ष के सामने भाजपा का वर्चस्व तोड़ने की चुनौती होगी। 2017 के पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया था तथा सभी नौ सीटे जीत ली थीं। इस बार सपा-रालोद गठबंधन, बसपा और कांग्रेस के सामाने भाजपा के मजबूत किले में घुसपैठ करने की चुनौती होगी। इस बार आम आदमी पार्टी भी आठ प्रत्याशियों के साथ चुनाव मैदान में है।

भाजपा ने भी बदले अपने पांच प्रत्याशी
इस बार बार भाजपा ने अपने सिटिंग एमएलए में से पांच बदल दिये हैं। पुराने चार प्रत्याशियों योगेन्द्र उपाध्याय, जीएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल और रानी पक्षालिका सिंह को रिपीट किया है। भाजपा ने एत्मादपुर सीट पर सपा से आए डा. धर्मपाल सिंह को टिकट दिया है। इसी तरह फतेहाबाद और खेरागढ़ सीट पर प्रत्याशियों को बदलते हुए क्रमश: छोटेलाल वर्मा और भगवान सिंह कुशवाह को टिकट दिया है। इन तीनों ही सीटों पर प्रत्याशी बदले जाने का विरोध हुआ है। फतेहपुरसीकरी और आगरा ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्याशी बदले जाने का कोई विरोध नहीं है। फतेहपुरसीकरी में मंत्री उदयभान सिंह की जगह बाबूलाल को प्रत्याशी बनाया गया है जबकि आगरा ग्रामीण सीट से हेमलता दिवाकर की जगह पूर्व राज्यपाल बेबीरान मौर्य को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विपक्षी दलों के प्रत्याशियों से मिल रही कड़ी टक्कर
नए-पुराने उम्मीदवारों के साथ भाजपा को सभी सीटों पर विरोधी दल के प्रत्याशियों की कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ रहा है। बात यदि सपा-रालोद गठबंधन की करें तो आगरा की नौ सीटों में से छह पर सपा और तीन पर रालोद ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। रालोद ने फतेहपुरसीकरी सहित खेरागढ़ और आगरा ग्रामीण पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं। रालोद पिछले दो दशक से आगरा जनपद में कोई चुनाव नहीं जीत सका है। लगभग बीस साल पहले 2002 के चुनाव में रालोद ने दो सीटों एत्मादपुर और फतेहपुरसीकरी में विजय हासिल की थी। तब से रालोद को आगरा में अपना खाता खोलने का इंतजार है।

सपा, रालोद मिलकर हुए मजबूत
सपा को भी पिछले चुनाव में भाजपा के मुकाबले एक भी सीट नहीं मिली थी। इस बार उसका गठबंधन रालोद से है। इसलिये दोनों दलों की ताकत पहले से मजबूत हुई है। सपा के उम्मीदवार छह सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। सपा ने जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस को आगरा जनपद में चुनाव जीते हुए तीन दशक से भी ज्यादा समय हो गया है। कांग्रेस हर चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारती रही है लेकिन उन्हें हर बार हार का सामना करना पड़ा है। इस बार भी सभी नौ सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनौती दे रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!