Monday , 20 April 2026
Home आगरा Village head shot dead in Mathura, Angry people blocked the highway…#agranews
आगराटॉप न्यूज़मथुरामथुरालीक्स​क्राइम

Village head shot dead in Mathura, Angry people blocked the highway…#agranews

137

आगरालीक्स…(29 January 2022 Agra News) भाजपा प्रत्याशी के करीबी प्रधान की गोली मारकर हत्या. बाइक सवारों ने सिर में मारी चार गोलियां. आगरा—मथुरा हाइवे किया जाम

परिक्रमा लगाते समय मारी गोली
मथुरा में दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है. थाना कोसीकलां क्षेत्र के गांव पैगांव के प्रधान की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाशों ने प्रधान के सिर में चार गोलियां मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत् हो गई. जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया उस समय प्रेधान कोकिलावन की परिक्रमा लगा रहे थे. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इधर जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आगरा—मथुरा हाइवे को जाम कर दिया. पुलिस ने बदमाशों की तलाश को चेकिंग करा रही है.

घात लगाकर बैठे थे बदमाश
जानकारी के अनुसार कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह कोकिलावन स्थित शनि देव मंदिर पर आए थे. वे यहां पर परिक्रमा लगा रहे थे. दोपहर करीब 12 बजे गिडोह गांव मोड़ पर पहले से मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से प्रधान के सिर में गोलियां मारी. बताया जाता है कि बदमाशों ने एक के बाद एक चार गोलियां प्रधान के सिर में मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद परि​क्रमा मार्ग पर भगदड़ मच गई और अफरातफरी का माहौल हो गया. बदमाश हत्या कर तमंचा लहराते हुए वहां से भाग निकले.

इधर मौके पर पुलिस पहुंच गई. सीओ छाता वरुण कुमार सिंह ने बताया कि बाइक सवार तीन युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. उनकी तलाश को चेकिंग कराई जा रही है. इधर जनकारी मिलते ही मृतक के परिजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. उन्होंने आगरा—दिल्ली हाइवे को जाम कर दिया और हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सूचना पर पुलिसबल केसाथ एसपी ग्रामण आ गए. दोपहर ढाई बजे तक जाम लगा रहा जिसके कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है.

भाजपा प्रत्याशी के करीबी
मृतक प्रधान रामवीर सिंह छाता से भाजपा प्रत्याशी और कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के करीबी बताए गए हैं. वह इस चुनाव में मंत्री के प्रस्तावक की भूमिका में थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!