Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Election 2022: Tough fight between BJP, SP, BSP and Congress in Agra’s North assembly seat…#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra Election 2022: Tough fight between BJP, SP, BSP and Congress in Agra’s North assembly seat…#agranews

224

आगरालीक्स…(21 January 2022 Agra News) आगरा की उत्तर विधानसभा सीट से ये हैं सभी पार्टियों के प्रत्याशी. जानिए कितने हैं इस सीट पर मतदाता और जीतने के लिए कितने चाहिए वोट…

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आगरा में पहले चरण में मतदान होना है. आज नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है. 27 जनवरी तक नामांकन वापसी होगी. सभी पार्टियों ने अपने—अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. ये सीट भाजपा का गढ़ कही जाती है और वैश्य बहुल भी है. ऐसे में इस बार यहां मुकाबला काफी जोरदार होने वाला है.

उत्तर विधानसभा सीट से ये हैं मुख्य प्रत्याशी
भाजपा — पुरुषोत्तम खंडेलवावल
बसपा — शब्बीर अब्बास
सपा — ज्ञानेंद्र गौतम
कांग्रेस — विनोद बंसल

उपचुनाव में जीते खंडेलवाल
वैश्य बाहुल्य आगरा की उत्तर विधानसभा सीट से वर्तमान में भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल विधायक हैं। वह भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद वर्ष 2019 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सूरज शर्मा को पराजित कर जीते थे। करीब चार लाख मतदाताओं वाली इस सीट के उपचुनाव में पुरुषोत्तम खंडेलवाल को 1,05,762 वोट मिले थे। सूरज शर्मा दूसरे नंबर पर रहे थे।

वर्ष 2017 में उत्‍तर विधानसभा सीट के चुनाव में भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग को 1,35,120 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे बसपा के ज्ञानेंद्र गौतम को 48,800 वोट मिले थे। जगन प्रसाद ने अपने बसपा के ज्ञानेंद्र गौतम को 86320 मत से पराजित किया था।

भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग ने लगाया था जीत का चौका
भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग ने जीत का चौका लगाया था। वह वर्ष 2002, 2007, 2012 औऱ 2017 में लगातार विजयी रहे। उन्होंने इस दौरान क्रमशः कांग्रेस के गोविंद अग्रवाल, बसपा के शिव प्रकाश शौकी भाई, राजेश अग्रवाल औऱ ज्ञानेंद्र गौतम को शिकस्त दी।

भाजपा के सत्यप्रकाश विकल पांच बार जीते
उत्तर विधानसभा सीट पर भाजपा के दबदबे का इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जगन प्रसाद गर्ग से पहले सत्यप्रकाश विकल भी पांच बार विधायक रहे। उन्होंने वर्ष 1985, 1989, 1991, 1993, 1996 के चुनाव में लगातार जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशियों को क्रमशः सतीश चंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश जिंदल और बांकेबिहारी अग्रवाल को शिकस्त दी।

कांग्रेस से ओपी जिंदल व कालरा ने की जीत हासिल
वर्ष 1977 के चुनाव में कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार कालरा जनता पार्टी के डा. प्रकाश नारायण गुप्ता को और वर्ष 1980 में कांग्रेस के ओमप्रकाश जिंदल भाजपा के सत्यप्रकाश विकल को हराकर विजयी हुए थे।

उत्तर विधानसभा सीट से कौन कब जीता

वर्ष 2019 पुरुषोत्तम खंडेलवाल भाजपा उपचुनाव
वर्ष 2017 जगन प्रसाद गर्ग भाजपा
वर्ष 2012 जगन प्रसाद गर्ग भाजपा
वर्ष 2007 जगन प्रसाद गर्ग भाजपा
वर्ष 2002 जगन प्रसाद गर्ग भाजपा
वर्ष 1996 सत्यप्रकाश विकल भाजपा
वर्ष 1993 सत्यप्रकाश विकल भाजपा
वर्ष 1991 सत्यप्रकाश विकल भाजपा
वर्ष 1989 सत्यप्रकाश विकल भाजपा
वर्ष 1985 सत्यप्रकाश विकल भाजपा
वर्ष 1980 ओमप्रकाश जिंदल कांग्रेस
वर्ष 1977 सुरेंद्र कुमार कालरा जनता पार्टी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!