आगरालीक्स…(21 January 2022 Agra News) भाजपा ने सादाबाद, हाथरस और फिरोजाबाद की सभी सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी. रामवीर उपाध्याय और अंजुला सिंह माहौर के साथ इन—इनको बनाया प्रत्याशी..
आगरा की सभी विधानसभा सीटों के बाद अब भाजपा ने आगामी चरणों के चुनावों के लिए भी प्रत्याशी घोषित करना शुरू कर दिए हैं. भाजपा ने शुक्रवार को हाथरस के साथ ही फिरोजाबाद जिले की भी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.

इन्हें बनाया प्रत्याशी
हाथरस से अंजुला सिंह माहौर
सादाबाद से रामवीर उपाध्याय
सिकंदराराऊ से वीरेंद्र सिंह राणा
टूंडला से प्रेमपाल सिंह धनगर
जसराना से मानवेंद्र सिंह लोधी
फिरोजाबाद से मनीष असीजा
शिकोहाबाद से ओमप्रकाश वर्मा निषाद
सिरसागंज से हरिओम यादव
मुलायम के समधी को भी दिया टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने सिरसागंज से विधायक रह चुके और मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव को ही यहां से अपना प्रत्याशी बनाया है. इससे पहले कुछ दिन पहले ही बसपा को छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने वाले रामवीर उपाध्याय को सादाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया है.
तीसरे चरण में होने हैं चुनाव
बता दें कि हाथरस और फिरोजाबाद की सभी सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव होने हैं. तीसरे चरण में 59 सीटों पर मतदान होगा. 25 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा और 1 फरवरी नामांकन की आखिरी डेट हैं. 20 फरवरी को यहां मतदान होगा.