आगरालीक्स…(16 January 2022 Agra News) आगरा में विधानसभा चुनाव के लिए कई बड़े चेहरे नामांकन करेंगे। एमजी रोड पर जाम में फंस सकते हैं। 21 जनवरी है नामांकन की अंतिम तिथि।
आगरा की नौ विधानसभा सीटों के लिए कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया 14 जनवरी से चल रही है। रविवार को नामांकन प्रक्रिया बंद रही। सोमवार से 21 जनवरी तक कलेक्ट्रेट में नामांकन होंगे। भाजपा और बसपा ने सभी नौ सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, ये सबसे पहले नामांकन करना चाहते हैं। इसके साथ ही सपा रालोद, कांग्रेस और आप पार्टी द्वारा भी प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। ऐसे में इन पार्टियों के प्रत्याशी सोमवार को नामांकन पत्र लेने के लिए कलेक्ट्रेट में पहुंचेंगे।

चौधरी बाबूलाल करेंगे नामांकन
भाजपा ने फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल को प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट पर भाजपा के चौधरी उदयभान सिंह विधायक चुने गए थे, उनकी जगह चौधरी बाबूलाल को टिकट दी गई है। चौधरी बाबूलाल अपने जयपुर हाउस स्थित आवास से सुबह 10.30 बजे नामांकन करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे।