आगरालीक्स… आगरा में कोरोना की दूसरी लहर से लोग कांप रहे हैं, जिन्होंने वैक्सीन लगवा ली, वे निश्चिंत हैं, पढे अब कैसे लगवा सकते हैं वैक्सीन।
आगरा में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। पहले हेल्थ वर्कर, उसके बाद फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद 60 से अधिक उम्र के लोग और 45 से अधिक उम्र के मरीजों को वैक्सीन लगाई गई। अब 45 से अधिक के सभी लोगों को वैक्सीन लग रही है।
एक मई से 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन
एक मई से 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। लेकिन अभी वैक्सीन की उपलब्धता कम है, इसे बढाया जा रहा है। वैक्सीन लगवाने के लिए कोविन एप पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद अपने घर के पास के केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। आगरा में 198 केंद्र हैं, इसमें निजी अस्पताल भी शामिल हैं लेकिन निजी अस्पताल में अभी वैक्सीन लगवाने पर 250 रुपये चार्ज लिया जा रहा है। एक मई के बाद यह चार्ज बढ सकता है।
2 .25 लाख डोज लगी
कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जा रही है। इसके 14 दिन बाद एंटीबाडीज बन रहे हैं, अभी तक 2 25 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इसमें से 45 हजार से अधिक लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं।
वैक्सीन लगने के बाद संक्रमित होने पर मामूली लक्षण
कोरोना वैक्सीन की दो डोज लगने के बाद आईएमए के अध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय सहित तमाम डॉक्टर और कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। मगर, इन्हें मामूली लक्षण आए हैं और घर पर रहकर ठीक हो गए। वैक्सीन लगवाने वालों को संक्रमित होने के बाद जान का खतरा नहीं है। इसलिए सभी लोगों को वैक्सीन लगवानी चाहिए।