Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Fight Against Corona : Youth help to admit patient in Hospital, giving free food to the needy# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Fight Against Corona : Youth help to admit patient in Hospital, giving free food to the needy# agranews

151

आगरालीक्स…आगरा में कोरोना के कहर ने रिश्ते खत्म कर दिए हैं, अपने ही मदद नहीं कर रहे हैं, एक युवा आधी रात को अपनी स्काॅर्पियो से मरीजों को हाॅस्पिटल पहुंचा रहा है. भोजन घर घर

आगरा में हालात बेहद खराब
आगरा में कोरोना महामारी व्यापक स्तर पर पहुंच गई है. तेजी से कोविड 19 की दूसरी लहर लोगों को अपनी चपेट में ले रही है. कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के आगरा में हालात विकराल होते जा रहे हैं. अस्पतालों में बैड नहीं मिल रहे. बैड मिलते हैं तो आक्सीजन की किल्लत है. हालात इतनी खराब है कि ऐसे मुश्किल समय में अपने भी साथ नहीं दे रहे हैं. लेकिन इस सबके बीच आगरा का एक युवक लोगों की मदद करने में दिन-रात लगा हुआ है.

कोचिंग बंद हैं तो उठाया लोगों की मदद का बीड़ा
ये युवक और कोई नहीं बल्कि आगरा में कुमार आईएएस कोचिंग चलाने वाले मुकेश कुमार हैं.. कोविड की रफ्तार को देखते हुए प्रदेश की सारी कोचिंग्स फिलहाल बंद हैं. ऐसे में मुकेश कुमार ने लोगों की मदद करने का फैसला किया है. इसके लिए इन्होंने अपनी स्काॅर्पियो भी लोगों की मदद के लिए बाहर निकाल दी है. मुकेश कुमार न सिर्फ खुद अपनी स्काॅर्पियों से लोगों को अस्पताल तक पहुंचा रहे हैं बल्कि उनके परिजनों की मदद भी कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अपना नंबर 7078888888 भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. मुकेश कुमार का कहना है कि तीन दिन से कई लोगों के उनके पास फोन आ चुके हैं और इन लोगों की मदद के लिए वो रात को भी अपनी गाड़ी लेकर चल देते हैं.

मुकेश कुमार के इस काम में उनके दोस्त सीपी भी मदद कर रहे हैं.

फ्री खाने की व्यवस्था भी की शुरू
मुकेश कुमार ने अब पूरी तरह से लोगों की मदद करने का फैसला ले लिया है. उन्होंने आज गुरुवार से लोगों के लिए खाने की व्यवस्था शुरू की है. उनका कहना है कि वह दोनों टाइम लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराएंगे. फोन नंबर शेयर कर दिया है. कई लोगों के फोन भी आ चुके हैं आज से खाने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है. अगर कोई खाना लेने हमारे पास आ सकता है तो वह हमारे पास आ जाए और अगर किसी को घर पर मंगाना है तो हम घर पर भी उपलब्ध कराएंगे. मुकेश कुमार का कहना है कि अभी हमारे पास कम लोगों की ही खाने की डिमांड आई है इसके लिए हम खुद ही भोजन तैयार कर रहे हैं लेकिन अगर हमारे पास ज्यादा लोगों की डिमांड आती है तो हम एक खाना बनाने वाले को भी लाएंगे जिससे लोगों तक हमारी मदद पहुंच सके.

मुकेश कुमार के अनुसार लोग किसी भी इमरजेंसी हेल्प या खाने के लिए हमसे संपर्क कर सकते हैं. हमारी व्यवस्था पूरी तरह से निस्वार्थ और निशुल्क है. हमारा नंबर 7078888888 है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

बिगलीक्स

Agra Live News: Fire break out in girl’s Hostel, Student saves life video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो आगरा के गर्ल्स हॉस्टल में लगी आग, एक मिनट...

error: Content is protected !!