आगरालीक्स (04th October 2021 Agra news)… आगरा में प्लास्टिक के पाइप की फैक्ट्री में आग. दो करोड़ रुपये का नुकसान. छह दमकलें पहुंची.
रविवार देर रात उठी लपटें
आगरा के राजपुर चुंगी के रहने वाले मनोज गुप्ता की एत्मादपुर के बुढ़िया के ताल के पास प्लास्टिक के पाइप बनाने की फैक्ट्री है। यह सार्थक पोली प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से है। बीती रविवार की रात को फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। तब जानकारी पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।

दो घंटे तक जूझते रहे दमकल कर्मचारी
सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से गाड़ियां पहुंच गई। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मशीनें व माल जल कर राख
मनोज गुप्ता ने बताया कि आग में मशीनें व माल जल कर राख हो गया है।
लगभग दो करोड़ रुपये का नुकसान है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग की सूचना मिली थी। आधा दर्जन फायर बिग्रेड की गाड़ियों की मदद से काबू पाया गया है।
गोदाम के एक हिस्से में लगी आग
मनोज गुप्ता ने बताया कि गोदाम के एक हिस्से में आग लगी है। टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गई। प्लास्टिक का दाना बना हुआ भी जल गया।