Monday , 17 March 2025
Home आगरा Agra Flood Latest Update : Flood water increases below Stretchy Bridge Yamuna Kinara Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Flood Latest Update : Flood water increases below Stretchy Bridge Yamuna Kinara Agra #agra

आगरालीक्स ….आगरा में यमुना के खतरे का निशान पार करते ही व्यापारियों में खलबली मच गई। स्ट्रैची ब्रिज के नीचे पानी बढ़ने लगा है। ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदाम, मोती गंज के गोदामों में पानी भरने का खतरा। वीडियो।

आगरा में रविवार सुबह यमुना खतरे के निशान यानी लो फ्लड लेवल 495 फीट को पार कर गई। सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 495.30 फीट पहुंच गया, इसके एक घंटे बाद ही यमुना का जलस्तर 495.40 फीट रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही यमुना किनारा रोड पर पानी भरने लगा है।


स्ट्रैची ब्रिज के नीचे बढ़ने लगा पानी
यमुना का जलस्तर 495 फीट के पार करते ही नालों ने बैक मारना शुरू कर दिया है। सुबह सुबह लोग पानी का इस्तेमाल अधिक करते हैं इससे नालों का डिस्चार्ज बढ़ गया है। वहीं, यमुना लबालब है, इसलिए नालों का पानी यमुना में नहीं जा रहा है। अब यह गंदा पानी यमुना किनारे भरने लगा है। सबसे पहले स्ट्रैची ब्रिज के नीचे पानी भर गया। पानी का स्तर भी बढ़ता जा रहा है।
ट्रांसपोर्ट कारोबारी परेशान
यमुना किनारा रोड पर ट्रांसपोर्ट कंपनियों के गोदाम है। इसके साथ ही मोतीगंज में थोक कारोबारियों की दुकान और गोदाम हैं। यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से यमुना किनारा क्षेत्र में पानी भरने लगेगा। इससे गोदाम तक पानी पहुंच सकता है, इसे लेकर लोग परेशान हैं।

आगरा में इस तरह से बढ़ रहा यमुना में जलस्तर
सुबह आठ बजे -495.30 फीट
सुबह नौ बजे- 495.40 फीट
यमुना का लो लो फ्लड लेवल- 495 फीट
यमुना का मीडियम फ्लड लेवल -499 फीट
यमुना का हाई फ्लड लेवल- 508 फीट

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Rs 4262 crore for 90 KM long Agra Gwalior Green field Expressway#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा से ग्वालियर के बीच 4262 करोड़ से सिक्स...

बिगलीक्स

Agra News : Naminath Homeopathy College Student expelled after girl student complaint of misbehave#Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा में मेडिकल छात्रा से अभद्रता, साथी छात्र पर...

आगरा

Obituaries Agra on 17th March 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

बिगलीक्स

Agra News : Special Communicable Disease Control Campaign from 1st April in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में उल्टी, दस्त, डेंगू, मलेरिया की रोकथाम...

error: Content is protected !!