आगरालीक्स …(Agra Flood Live Update).दिल्ली में आई आफत की बाढ़ की तरह आगरा में यमुना का रौद्र रूप, बहाव हुआ तेज, बढ़ रहा जलस्तर। कैलाश मंदिर के अंदर तक पहुंचा पानी, प्रशासन ने यमुना जलस्तर का ताजा अपडेट किया जारी। देखें।

आगरा में सोमवार दोपहर तीन बजे तक यमुना का जलस्तर 497.70 फीट तक पहुंच गया।
आगरा में रविवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान लो फ्लड लेवल 495 फीट को पार कर गया था, स्ट्रैची ब्रिज के नीचे पानी भरने लगा था। सोमवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल से दो फीट अधिक 497 फीट तक पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर बढ़ने के साथ ही श्री कैलाश मंदिर, ब्लकेश्वर घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। ताजमहल के पीछे बना गार्डन डूब गया है और यमुना जल का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
सावन के सोमवार पर भोलेनाथ के पैर पखारने पहुंच गई यमुना
सावन के सोमवार पर भोलेनाथ के पैर पखारने के लिए श्री कैलाश मंदिर में यमुना मैया पहुंच गई, यहां मंदिर के अंदर पानी भरने लगा है। कैलाश मंदिर की गलियों में पानी भर गया है, भोले बाबा के भक्त पानी में होकर मंदिर जा रहे हैं।
सिचाई विभाग ने इन कॉलोनियों को बताया है खतरा
अमर विहार, नगला बूढ़ी, दयालबाग, जसवंत की छतरी, सरस्वती नगर, राधा नगर, केके नगर,जीवनीमंडी, क्रष्णा कॉलोनी, बेलनगंज, सेक्सरिया स्कूल गली, यमुना किनारा रोड, वेदांत मंदिर से आगरा फोर्ट तक, स्ट्रैची ब्रिज, छत्ता बाजार, कछपुरा, नगला देवजीत, मारवाड़ी बस्ती, मोती महल, यमुना ब्रिज, कटरा वजीर खां, रामबाग बस्ती, अप्सरा टॉकीज, भगवती बाग, राधा विहार, जगदंबा डिग्री कॉलेज
सुबह सात बजे जलस्तर- 497 फीट
सुबह 10 बजे जलस्तर — 497.20 फीट
सुबह 11 बजे जलस्तर — 497.30 फीट
दोपहर तीन बजे जलस्तर 497.70 फीट
लो फ्लड लेवल- 495 फीट
मीडियम फ्लड लेवल -499 फीट
हाई फ्लड लेवल- 508 फीट