Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Yamuna started becoming ‘dangerous’ in Agra. Water entered the houses. made many houses empty, know the latest update…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Yamuna started becoming ‘dangerous’ in Agra. Water entered the houses. made many houses empty, know the latest update…#agranews

263

आगरालीक्स…आगरा में ‘खतरनाक’ होने लगी यमुना. घरों में घुसा पानी. कई घर कराए खाली. दयालबाग, ताज व्यू प्वाइंट और गढ़ी चांदनी चपेट में. जलस्तर का लेटेस्ट अपडेट जानें और देखें वीडियो

आगरा में यमुना ने अब डराना शुरू कर दिया है. यमुना अब खतरे के निशान से करीब तीन ​फीट ऊपर बह रही है जिसके कारण यमुना का पानी अब कई इलाकों में घुसकना शुरू हो गया है. आगरा के कैलाश घाट पर यमुना का पानी घरों में घुसना शुरू हो गया है. प्रशासन ने अलर्ट को देखते हुए यहां 9 घरों को खाली कराया है. तटीय ​क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. दयालबाग में भी अब यमुना का पानी बढ़ने लगा है. राजश्री गार्डन के पास यमुना का पानी पहुंचना शुरू हो गया है तो वहीं पोइया घाट पर श्मशान घाट तक यमुना का पानी पहुंच गया है. इसके अलावा मेहताब बाग पर बने ताज व्यू प्वाइंट में भी यमुूना का पानी आ गया है. काफी बड़ा क्षेत्र यहां का डूब गया है. इसको देखते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल और अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण कर पर्यटको के प्रवेश को बंद करने के निर्देश दिए हैं.

लगातार छोड़ा जा रहा पानी
गोकुल बैराज और ओखला बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. जिसके कारण यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है. आगरा में स्थिति अब और ज्यादा खतरनाक होने लगी है. आज शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर 497.8 ​फीट हो गया है. लो फ्लड लेवल 495 फीट है. ऐसे में अब यमुना खतरे के निशान से तीन फीट ऊपर पहुंच गई है. हालांकि मीडियम फ्लड लेवल 499 फीट तो हाई फ्लड लेवल का मार्क 508 फीट है. आने वाले दो दिन काफी खतरनाक हो सकते हैं.

Date * 17-7-2023*
Time 05:00 PM
Yamuna River ,
At Water Works Agra
Current Gauge. 497.8 Ft.
Low flood Level 495.0 Ft
Medium Level 499.0 Ft
High flood Level 508.0 Ft
Trend.- Rising
At Gokul Barrage 148804 cusec
Trend- Rising
At Okhla Barrage 99188 Cusec
Trend- Constant

Chambal at Pinahat
Current level- 115.00
H.F.L- 137.60 M
Alert Level 127.00 M
Danger level 130.00 M
*Trend:- Constant

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!