
अमनमणि व सारा के बीच रिश्तों की तल्खियां जब घरवालों तक पहुंचीं तो सीमा ने अमनमणि से बात भी की लेकिन उसने तलाक देने से इन्कार कर दिया था। सीमा के मुताबिक अमनमणि के पिता अमरमणि त्रिपाठी शादी से खुश नहीं थे। सीमा पूरे मामले की किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराना चाहती हैं। वह शासन में पत्र देकर जांच की मांग कर चुकी हैं।
इसका विवरण देने से फिलहाल उन्होंने मना कर दिया है। सीमा ने दावा किया कि सारा के शरीर पर मृत्यु से पूर्व की तीन चोटों के निशान थे। कुछ लोगों से उन्हें इसकी पुख्ता जानकारी मिली है। सीमा ने कहा कि हर दंपति के बीच झगड़े होते हैं। सभी उन्हें छिपाते भी हैं। जांच से पता लग जाएगा कि सारा की मौत षड्यंत्र थी या नहीं। अभी उन्हें सारा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं मिली है।
मां सीमा के सवाल
– कार में अमनमणि व सारा ही थे या उनके अलावा कोई और भी था? अमनमणि को खरोंच तक क्यों नहीं आई।
– कहीं कार दुर्घटना जानबूझकर तो नहीं कराई गई?
– गाडी में किस तरपफ सारा बैठी थी और वह गाडी से बाहर कैसे निकली
— क्या पांच फीट की गहराई के गडढे में गाडी के गिरने पर क्या हो सकता है,
Leave a comment