
डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12435) लखनऊ से रविवार सुबह प्रात: सात बजे नई दिल्ली की ओर चली। इसी दौरान लखनऊ से नई दिल्ली जाने के लिए मेरठ निवासी एक छात्रा राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ी, वहां पहले से बैठे एक पफौजी ने छात्रा के साथ छेडछाड शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया, इसके बाद भी पफौजी उससे छेडखानी करता रहा। जब फौजी ने हरकत दो-तीन बार की तब छात्रा ने ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर जीआरपी में शिकायत दर्ज करा दी। जीआरपी ने मामला दर्ज कर हरियाणा के रेवाड़ी के निवासी फौजी सुरेश को हिरासत में ले लिया। जीआरपी ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। सुरेश ट्रेन में डिब्रूगढ़ से चढ़ा था। उसको भी नई दिल्ली जाना था।
Leave a comment