आगरालीक्स …आगरा की दीवानी में दरवेश सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के लिए दायर याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट का कहना है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले की सीबीआइ जांच के लिए अपील करें। गाजियाबाद की अधिवक्ता इंदू कॉल ने सीबीआइ जांच के लिए याचिका दायर की थी।
यूपी बार काउंसिल की पहली अध्यक्ष चुनी गईं आगरा की दरवेश सिंह की 12 जून को आगरा के दीवानी में गोली माकर हत्या कर दी थी, आरोपी साथी अधिवक्ता मनीष शर्मा ने भी खुद को गोली मार ली थी, उसकी 10 दिन तक चले इलाज के बाद 22 जून को मौत हो गई। दरवेश सिंह हत्याकांड के पीछे के कारण की गुत्थी उलझती जा रही है। वहीं, दीवानी परिसर में हुए हत्याकांड को लेकर सुरक्षा की मांग उठ रही थी।
सीबीआई जांच के लिए दायर की थी याचिका
दरवेश सिंह हत्याकांड के बाद गाजियाबाद की अधिवक्ता इंदू कॉल ने सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच के लिए याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी, कहा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले की सीबीआइ जांच के लिए अपील करें। वहीं, कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा है कि महिला वकीलों की सुरक्षा चाहते हैं तो नई याचिका दायर की जाए।