आगरालीक्स.. आगरा में जिला सहकारी बैंक की एटीएम शहर और देहात पहुंचेगी,एटीएम वैन से किसान कैश निकाल सकेंगे।यह सुविधा मंगलवार से शुरू हो गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने सुभाष पार्क स्थित मुख्यालय से एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एटीएम से पैसे निकाल कर शुभारंभ किया।
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजा महेंद्र अरिदमन सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी की पहल से प्रदेश में 30 एटीएम वैन दी गई हैं। इसमें आगरा की जिला सहकारी बैंक भी है। जिले के अधिकांश किसान बैंक से जुडे हुए हैं,उन्हें कैश निकालने के लिए अब बैंक तक नहीं जाना होगा। अब बैंक का एटीएम ही उनके पास जाएगा,इसके साथ ही जिला सहकारी बैंक की अन्य सुविधाएं भी किसानों तक पहुंचाई जाएंगी। एटीएम वैन जिला सहकारी बैंक की सुविधाओं की जानकारी भी देगी प्रचार व प्रसार करेगी। इससे पहले
जिला सहकारी बैंक पहुंचने पर अध्यक्ष राजा महेंद्र अरिदमन सिंह का बोर्ड सदस्यों के साथ बैंक अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल की तमाम उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रमुख रूप से बालकृष्ण शर्मा उपाध्यक्ष, श्रीमती सिंगारी देवी, गिरजेश कुमारी,पूजा भदौरिया,उषा देवी,सौदान सिंह भदौरिया,श्री ओम सिंह, अनिल शर्मा, चंद्र भान सिंह भदौरिया, तोषेंद्र शाह, महावीर सिंह सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक,धीरज चंद्रा संयुक्त आयुक्त संयुक्त,पुनीत मिश्रा जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, प्रभा शंकर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, संदीप त्रिपाठी उप महाप्रबंधक,अवनीश वर्मा प्रबंधक शाखा,डॉ मदन मोहन शर्मा मीडिया प्रभारी, उपस्थित थे