आगरालीक्स ..नशीली दवाओं के आगरा गैंग के सरगना विक्की अरोडा को लेकर पंजाब पुलिस आगरा पहुंची,
आगरा गैंग 11 राज्यों में नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहा है, इसके सरगना विक्की अरोडा, कपिल अरोडा और हरीश भाटिया को पंजाब पुलिस ने पकडा है, ये तीनों आगरा के रहने वाले हैं। विक्की अरोडा को दूसरी बार पंजाब पुलिस आगरा लेकर आई है।
विक्की अरोडा के घर पहुंची पंजाब पुलिस
बुधवार को पंजाब पुलिस विक्की अरोडा को लेकर थाना न्यू आगरा पहुंचे। यहां से विक्की अरोडा को लेकर उसके कमला नगर स्थित घर गए, विक्की अरोडा के अवैध गोदाम पर टीम जांच कर रही है।
गोदाम से जब्त हो चुकी हैं नशीली दवाएं
पंजाब पुलिस विक्की अरोडा को पहले भी रिमांड पर लेकर आईं थीं, पंजाब पुलिस ने क्रष्णा एजेंसी, कमला नगर से विक्की अरोडा के गोदाम से चार बोरों में नशीली दवाएं जब्त की थीं, इसके सामने ही विक्की अरोडा का दूसरा गोदाम है, इसका लाइसेंस नहीं है, इस अवैध गोदाम से भी बडी मात्रा में दवाएं थी। मगर, रिमांड खत्म होेने के कारण अवैध गोदाम में रखी दवाओं की जांच नहीं हो सकी थी। टीम विक्की अरोडा को दोबारा रिमांड पर लेकर आई है और गोदाम में जांच की जा रही है। गोदाम में बडी मात्रा में दवाएं हैं।