आगरालीक्स….आगरा की श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) के अध्यक्ष बने नीरज अग्रवाल. प्रदीप मित्तल महामंत्री और अनिल अग्रवाल चुने गए कोषाध्यक्ष…
आगरा की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) के व्दिवार्षिक चुनाव सोमवार को कमला स्थित समिति सदस्य राजेन्द्र गुप्ता जी के निज निवास पर चुनाव अधिकारी श्री रूपेश अग्रवाल की देखरेख में विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत समिति के तीन प्रमुख पद अध्यक्ष, महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष के लिए वोट डाले गए। इस दौरान सभी पदों पर स्पष्ट बहुमत के साथ क्रमश: नीरज अग्रवाल अध्यक्ष पद, प्रदीप मित्तल महामंत्री पद और अनिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर समिति के निवर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष सतीश चंद अग्रवाल और महामंत्री एस.बी. मित्तल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को गले मिलकर तथा माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया और संस्था की बेहतरी के लिए परिवर्तन को आवश्यक बताया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्होंने उनके नेतृत्व में समिति के उज्जवल व गौरवान्वित भविष्य की कामना की और अपने कार्यकाल में सभी सदस्यों के सहयोग, सहकार व धन्यवाद व्यक्त किया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उनसे अनवरत सहयोग की अपेक्षा की और बताया कि नव निर्वाचित पदौधिकारियों के न्तृत्व में समिति की सम्पूर्ण कार्यकारिणी का गठन यथाशीघ्र किया जाएगा और सम्पूर्ण समिति पूरी निष्ठा व समर्पण से समिति की गतिविधियों व कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी।
इस अवसर पर रामप्रकाश अग्रवाल, संदीप मितत्ल, डॉ. रामानुज भारद्वाज, दीपेश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, सुमन शर्मा, प्रीति सिंह, विकास बंसल (लड्डू भाई), मनोज अग्रवाल, रामसनेही अग्रवाल, अशोक अग्रवाल(एलआईसी), सुरेन्द्र गुप्ता, अशोक बाबु गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राकेश सिंघल, विशाल मित्तल, इशांक अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, प्रवीन गोयल, वीरेश वार्ष्णेय, अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।