Monday , 14 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Health News: RR Medicare & Heart Center Dr. Susheel Singhal save four young Patient life by performing Emergency typical Surgeries
बिगलीक्स

Agra Health News: RR Medicare & Heart Center Dr. Susheel Singhal save four young Patient life by performing Emergency typical Surgeries

75

आगरालीक्स आगरा के आरआर मेडिकेयर एंड हार्टसेंटर कमला नगर के कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल ने चार युवकों की बचाई जान, हार्ट अटैक के 36 साल के मरीज की बाईपास सर्जरी की। हैंडल सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा, नस फटने से फेंफड़ों में भरा पांच लीटर खून, पैर कटने से बचाया। जानें जटिल सर्जरी के बारे में।
आगरा के आरआर मेडिकेयर एंड हा​र्ट सेंटर में पिछले 30 दिन में एक के बाद एक जटिल केस आए। कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल के अनुसार, 18 साल के युवक का एक्सीडेंट हो गया। बाइक का हैंडल सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंच गया, गंभीर हालत में मरीज को आरआर मेडिकेयर एंड हार्ट सेंटर में लेकर आए।
18 साल के मरीज की हार्ट सर्जरी
हाथरस रोड पर दुर्घटना में 18 साल के युवक का बाइक का हैंडल सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंच गया। युवक के ब्लीडिंग हो रही थी, शॉक में था, मरीज को अस्पताल में भर्ती कर इमरजेंसी हार्ट सर्जरी की गई। मरीज पूरी तरह से ठीक है।


36 साल के युवक की हार्ट सर्जरी, दिन भी उड़ी रही
कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. सुशील सिंघल के अनुसार, 36 साल के युवक को हार्ट अटैक पड़ा, दिल की बड़ी नश ( बाएं तरफ मुख्य कोरोनरी धमनी) में लगभग 90 प्रतिशत ब्लॉकेज के साथ कई अन्य ब्लॉकेज थी, हार्ट अटैक पड़ने से दिल की पंपिंग क्षमता केवल 30% रह गई थी। हाई रिस्क बाईपास (कैब्ज ) की गई। नींद उड़ी रही, हार्ट सर्जरी सफल रही और मरीज पूरी तरह से ठीक
19 वर्षीय साल के युवक की खून की नस फटी, पांच लीटर निकला खून
19 साल के युवक को अचानक सांस फूलने पर जांच में हीामथोरेक्स मिला। एक्सरे सफेद हो चुका था और फेफड़े में खून भरा हुआ था। खून में आक्सीजन का स्तर 76 प्रतिशत था और बीपी कम, हीमोग्लोबिन कम होता जा रहा था। इमरजेंसी में अस्पताल में भर्ती कर छाती से भरा हुआ करीब पांच लीटर खून निकाला गया। इसके बाद छाती को खोला गया, खून की नस यानी एबरेंट आरर्टी फटी हुई थी उसे ठीक किया गया।
22 साल के युवक का पैर कटने से बचाया
22 साल के ट्रक ड्राइवर का एक्सीडेंट हो गया इससे पैर की खून की नस कट गई। तीन दिन बाद मरीज आया तो उसका पैर काला पड़ चुका था और जान बचाने के लिए पैर काटने की नौबत आ चुकी थी। मगर, पैर को बचाने के लिए प्रयास किए गए, इमरजेंसी वैस्कुलर सर्जरी प्लान की। दूसरे पैर की नस से इंटरपोजिशन ग्राफ्ट बाईपास किया गया। मरीज का पैर पूरी तरह से ठीक हो गया।
हर सेकंड कीमती, निर्णय लेना चुनौती से भरा
एक महीने में चार युवाओं की सर्जरी करने वाले आरआर मेडिकेयर एंड हार्टसेंटर कमला नगर के कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल कहते हैं कि “कम उम्र के मरीज, अचानक आई जानलेवा बीमारी, परिवार की उम्मीदें और हर गुजरता हुआ सेकंड… ऐसे समय में निर्णय लेना किसी भी सर्जन के लिए बहुत बड़ी भावनात्मक और मानसिक चुनौती होता है।कई बार स्थिति ऐसी होती है कि अगर कुछ नहीं किया जाए तो मरीज की जान जा सकती है, लेकिन ऑपरेशन करना भी बहुत बड़ा जोखिम होता है।
ऐसे समय में मरीज और परिवार का विश्वास, पूरी टीम की मेहनत और सबसे बढ़कर ईश्वर और पूर्वजों का आशीर्वाद हमें हिम्मत देता है।
इन सभी चुनौतीपूर्ण मामलों में यथार्थ हॉस्पिटल की सीटीवीएस, ओटी, आईसीयू, वार्ड टीम और मैनेजमेंट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Ganesh Chaturthi 2026: Shubh Muhurat for Ganesh Sthapana & Puja Vidhi

आगरालीक्स…. आगरा में गणपति बप्पा मोरया की धूम, जानें प्रथम पूज्य भगवान...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain Forecast Today in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह से बादल छाए हुए हैं, जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 14 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ब्रिक्स का अब...

बिगलीक्स

Agra News: Tragic accident on Yamuna Expressway in Agra. Two people dead…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक एक्सीडेंट. आगे चल रहे ट्रक...

error: Content is protected !!