आगरालीक्स आगरा में कार के अंदर खुद को बंद कर दोनों हाथ की खून की नस काटी,
आगरा के सिकंदरा में जेसीबी चौराहे के पास कृष्ण लोक अपार्टमेंट के पास शनिवार रात 10 बजे अंधेरे में कार खड़ी हुई थी। पुलिस की टीम गश्त कर रही थी, अंधेरे में कार खड़ी देख पुलिस ने उसके अंदर देखा। मोबाइल की लाइट आन कर कार के अंदर देखा तो उसके अंदर एक युवक लेटा हुआ था और खून निकल रहा था।
कार का शीशा तोड़ कर युवक को निकाला बाहर
पुलिस ने कार का शीशा तोड़ा, युवक के दोनों हाथ की नश कट हुई थी और खून बह रहा था। पुलिस ने युवक को आईसीयू में भर्ती कराया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।