आगरालीक्स… आगरा में पिकनिक मनाने आ रहे स्कूल के छात्रों की बस यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलट गई। भीषण हादसे में ड्राइवर हरीश शर्मा की बस के नीचे दबने से मौत हो गई। एक टीचर का पैर और एक छात्र का हाथ कट गया। हादसे में छात्र—छात्राएं, टीचर और स्कूल का स्टाफ सहित 36 घायल हो गए हैं। इन्हें निजी हॉस्पिटल और एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी हॉस्पिटल के हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
आलोक भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल, मंडी हिमाचल प्रदेश के 105 बच्चे, टीचर और स्टाफ के साथ दो बसों से मथुरा और आगरा पिकनिक पर आए थे। मथुरा घूमने के बाद शुक्रवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा ताजमहल घूमने आ रहे थे। सुबह 10 बजे एत्मादपुर के पास घडी रामी पर यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बस का टायर फट गया, बस अनिंयत्रित होकर पलट गई। बस में 52 बच्चे थे, बस के पलटने से चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।
ड्राइवर की मौत, टीचर का पैर और छात्र का हाथ कटा

भीषण सडक हादसे में ड्राइवर हरीश शर्मा निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश बस के नीचे दब गए, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अभिषेक का हाथ और अध्यापक लाल सिंह का पैर कट गया। डिंपल और जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट है चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।
ये हैं घायल

घायलों में सातवीं के छात्र अभिनव, 12वीं की छात्रा सोनिया, 5वीं के छात्र चिराग, 10वीं की छात्रा मन सोनी, 11वीं की छात्रा लता, नौवीं की छात्रा कनिका, अध्यापक जागृति, 12वीं की छात्रा अभिनय, अध्यापक विशाल, सातवीं की छात्रा मुस्कान, कुक पुष्पराज, छठ वी के छात्र हिमांशु , 11वीं के छात्र अभिषेक, 12वीं की छात्रा डिंपल, 7 वीं के छात्र जितेंद्र, अध्यापक लाल सिंह, सातवीं के छात्र समीर अध्यापक राकेश, 12वीं के छात्र प्रियंका, 12वीं की छात्रा अंजली, 12वीं की छात्रा अनामिका, छठवीं के छात्र अनिल, 8वीं की छात्रा आहना, अध्यापक संगीता, दसवीं के छात्र जैमिनी, अध्यापक राजेंद्र कुमार, नौवीं की छात्रा रचना, नौवीं की छात्रा अनवी, छात्र प्रांजल, प्रीति, अध्यापक कंचन, छात्रा ओसीन, 11वीं की छात्रा यास्मीन, 11वीं की छात्रा सुनीता, 10वीं की छात्रा तनीषा, पांचवीं की छात्रा महक घायल हो गए। इन्हें 4 निजी अस्पतालों और एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है जिनमें से छात्र अभिषेक का हाथ और अध्यापक लाल सिंह का पैर कट गया। डिंपल और जितेंद्र के सिर में गंभीर चोट है चारों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हेल्प लाइन नंबर
एसएन मेडिकल कॉलेज 9454402747 एसओ एमएम गेट
जय हॉस्पिटल हरीपर्वत 9454402735 एसएचओ हरीपर्वत
आकाश हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना 7007846332 सब इंस्पेक्टर जय कुमार
श्री क्रष्णा हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना 7007846332 सब इंस्पेक्टर जय कुमार
