
आगरा में सोमवार पौने चार बजे, अचानक से बादल छाए, धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। 10 मिनट बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई, लोग संभल पाते तब तक तेज हवा के साथ बारिश भी तेज हो गई। ऐसा लगा मानो तूफान अपने साथ बारिश लेकर आया है और उसके रास्ते में आने वाले लोगों की खैर नहीं है। कुछ ही मिनटों में हाईवे पर पेड टूट गए, बस और आॅटो पर पेड गिरने के बाद हादसा होने से बच गए। इसी बीच पॉश कॉलोनी प्रताप नगर में एक मकान का छज्जा गिर गया, उस वक्त एक महिला छज्जे पर खडी हुई थी। हादसे में उनकी मौत हो गई।
बचने के लिए भागे लोग
तेज हवा के साथ आई बारिश में लोग बचने के लिए इधर उधर भागते रहे। वाहन चालकों ने जहां जगह मिली, वहीं खडे हो गए। करीब 15 मिनट तक सडकों पर सन्नाटा पसरा रहा, तेज हवा के साथ बारिश ही आवाज गूंजती रही।
ऐसी बारिश हुई तो होगी तबाही
यह ट्रायल था, इस तरह की बारिश हुई तो बडी तबाही हो सकती है। जिस तरह से तेज बारिश के साथ आंधी आई है। उससे बडे हादसे हो सकते हैं और कुछ ही देर में शहर जलमग्न हो जाएगा।
आगरा सहित देश में होगी झमाझम बारिश
केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून मानसून ने दस्तक दे दी। यहां एक जून को मानसून पहुंचता है, पर इस बार नौ जून को पहुंचने का अनुमान लगाया था। अगले दो दिन में मानसून कर्नाटक और चार दिन में महाराष्ट्र तक पहुंचने की उम्मीद है। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक 15 जुलाई तक देश के सभी हिस्सों में मानसून की बारिश होने लगेगी।
दिल्ली में 29 जून तक पहुंचेगा मानसून
20-22 जून तक भोपाल समेत मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है। दिल्ली में मानसून 29 जून तक पहुंचेगा, जुलाई, अगस्त और सितंबर में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। बिहार में इसके 18 से 20 जून, छत्तीसगढ़ में 16-17 जनू तक मानसून पहुंचेगा। फिलहाल उत्तर व पूर्वी इलाकों में पिछले 24 घंटों में जोरदार बारिश हुई है।आईएमडी ने इस साल मानसून का सबसे करीबी और सटीक स्टडी करने की प्लानिंग की है। इससे अगले साल से मानसून का जिलावार पूर्वानुमान जारी करने में मदद मिल सकती है। यह अध्ययन 31 जुलाई तक चलेगा।इस बार मौसम विभाग का अनुमान है कि आगरा में भी अच्छी बारिश होगी, यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है, तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं। 10 जून तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। इसके बाद बादल छाए रहेंगे और जून के अंत तक बारिश होने लगेगी। इस बार बारिश अच्छी होने की उम्मीद है।
Leave a comment