आगरालीक्स ..आगरा में पब में युवती के साथ सेल्फी लेने पर युवाओं का विवाद हो गया, पब से बाहर निकलते ही बाउंसर ने युवकों की पिटाई लगा दी, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हरीपर्वत क्षेत्र का रहने वाला युवक अपने दो दोस्त और एक युवती के साथ फतेहाबाद रोड के एक पब में गया था। वह पब में युवती के साथ सेल्फी लेने लगा, अलग अलग जगह पर सेल्फी लेने लगे, वेटर ने रोका, इससे विवाद हो गया। मैनेजर ने पब से बाहर जाने के लिए कह दिया। युवकों का आरोप है कि पब से बाहर निकलते ही बाउंसरों ने मारपीट कर दी। इस मामले में थाना ताजगंज में तहरीर दी है। मीडिया से इंस्पेक्टर ताजगंज का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
2 के लाइसेंस निलंबित
दिल्ली गेट स्थित देसी शराब की दुकान में रात 11 बजे शटर के नीचे से शराब दी जा रही थी। वहीं, पवासा डौकी क्षेत्र का है। अंग्रेजी शराब की दुकान में नकली पव्वा मिले थे। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया का कहना है कि दोनों दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।