Thursday , 12 February 2026
Home agraleaks Agra IG daughter injured in road accident
agraleaks

Agra IG daughter injured in road accident

8iG6p54oT
आगरालीक्स……आगरा में आईजी दुर्गाचरण मिश्र की पुत्री सोम्या का आज एनएच-58 पर मंसूरपुर थाना के गांव संघावली के पास एक्सीडेंट हो गया। दुर्घना में सोम्या और कार का ड्राइवर घायल हो गया है। बताया जाता है कि वरिष्ठ आईपीएस दुर्गाचरण मिश्र की पुत्री सोम्या मेरठ के सुभारती कॉलेज में पढ़ती है। वह आज अपनी इनोवा कार से देहरादून के लिए जा रही थी। उनकी कार एनएच-58 पर मंसूरपुर थाना के गांव संघावली के पास ही पहुंची थी कि तभी सामने से आ रही एक दूसरी इनोवा कार से उसकी आमने-सामने की जबर्दस्त टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद सोम्या और उसका ड्राइवर ज्ञानी बुरी तरह घायल हो गए जबकि दूसरी इनोवा कार का ड्राइवर और उसमें सवार लोग मौके से कार छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल सोम्या और ज्ञानी को मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज बेगराजपुर में भर्ती कराया है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Raj Chauhan Murder Case Agra: Mansoori killed in police encounter, Mohit & Aashu arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो आगरा में गैंगवार में राज चौहान की हत्या करने वाले...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Temperature @ 5.6 Degree, No order for school’s in Agra till 6.30 PM

आगरालीक्स आगरा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी आज तक...

agraleaksटॉप न्यूज़

Agra Local News: Case filed against 10 for broadcasting misleading video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में छोले भटूरे की दुकान को लेकर एक ऐसा वीडियो वायरल...

agraleaks

Agra Video News: On the first day of the New Year, a huge crowd gathered at Gurdwara Guru Ka Tal…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठिठुरन भरी सर्दी पर भारी आस्था का ज्वार. नववर्ष के...

error: Content is protected !!