आगरालीक्स.. आगरा में आईपीएल में सटटा लगाने वाले बुकी मोबाइल नंबर के अंतिम पांच नंबर को कोड वर्ड रख रहे हैं, पुलिस जांच में चार करोड के सटटे का लेखा जोखा मिला।
आगरा के थाना रकाबगंज पुलिस ने बंद स्कूल में सटटा लगाते हुए 13 सटोरियों को अरेस्ट किया था, इन सटोरियों से डायटी भी जब्त की गई है, सरगना मोनू पंडित फरार है।
सटटा लगवाने वालों के कोड वर्ड
पुलिस को डायरी में कोड वर्ड 99777, 66777 लिखे मिले हैं, इनके आगे लिखा हुआ है दो लाख, एक लाख, पुलिस का अनुमान है कि यह कोड वर्ड सटटा लगाने वालों के मोबाइल नंबर के अंतिम पांच अंक हैं, जितने रुपये का सटटा लगाया है, वह राशि पीछे लिखी हुई है। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार का मीडिया से कहना है कि करीब चार करोड का खेला जोखा मिला है।
बुकी किए गए अरेस्ट
हरिओम और रोहित सिंह निवासी प्रेम नगर राजपुर चुंगी, भानू उपाध्याय, श्याम सुंदर उपाध्याय निवासी बगदा ताजगंज, अरुण कुमार निवासी रोहित एन्क्लेव राजपुर चुंगी, पवन कुमार निवासी वाजिदपुर फतेहाबाद, सोनवीर, आशीष कटारा निवासी एकता चौकी क्षेत्र, अजय निवासी कहरई ताजगंज, दुर्गेश,सत्यार्थ उर्फ सोनू यादव निवासी बरौली अहीर, राजेंद्र सिंह निवासी कस्तूरी विहार बरौली अहीर ।