आगरालीक्स.. आगरा का 5 नवंबर का प्रेस रिव्यू, आगरा में सर्द हवा और धाई धुंध, 5 ट्रेनें निरस्त।
आगरा में 5 नवंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
कांटे की टक्कर में विडेन आगे, ट्रंप का धांधली का आरोप, जाएंगे सुप्रीम कोर्ट, अभी नतीजे आने में होगी देरी, जादुई आंकडों से दोनों दूर। विडेन को 237 और ट्रंप को 214 निर्वाचक मंडल के समर्थन का अनुमान, दोनों ने किया जीत का दावा। 538 में से जीत के लिए 270 वोट जरूरी। सांस लेना भी दूभर, धुंध की चादर में लिपटा दिल्ली एनसीआर, गाजियाबाद सबसे प्रदूषित। कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 से अधिक, यूपी में आनलाइन पटाखों की बिक्री पर रहेगी रोक। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 31 जनवरी को, सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में सात महीने बाद तेजी, वैवाहिक मामलों में सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश, दोनों पक्षों को देना होगा आमदनी का ब्योरा। किसानों के मुददे पर पंजाब के मुख्यमंत्री का दिल्ली में धरना।
अर्णब गोस्वामी दो साल पुराने मामले में अरेस्ट, महिल पुलिस से मारपीट का केस भी दर्ज, 18 तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए। बैंकों ने लौटानी शुरू की ब्याज की राशि। बिकरू कांड में पुलिस प्रशासन समेत 75 के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश, एसआईटी ने विकास दुबे मामले में सौंपी रिपोर्ट। कोरोना काल में छह लाख नई ईकाईयां, 23 लाख को नौकरियां, एक लाख से अधिक श्रमिकों को छोटे जिलों में ही मिला काम, अक्टूबर में और तेजी से दौडी अर्थव्यवस्था। ट्रंप जीते या विडेन, सोना होगा महंगा। एमएलसी की 11 सीटों पर आज नामांकन। योगी ने लापरवाही पर दो उपायुक्त सस्पेंड किए। लैब टेक्नीशियन की भर्ती पर रोक। बैंडडेज से आसान होगी मलेरिया की जांच, आईपीएल का पहला क्वालीफाजर, मुंबई और दिल्ली के बीच में।

अमर उजाला तीसरे दिन भी पांच यात्री ट्रेनें निरस्त, 14 का रूट बदला
12 डिग्री तक पहुंचा रात का पारा, बढ गई सर्दी
राजकीय बाल ग्रह में तीन शिशुओं की मौत के मामले में राज्य बाल आयोग के सदस्य की रिपोर्ट, आया की सेवा समाप्त करने और अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति।
दैनिक जागरण विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित कोरोना के 53 नए केस।
आगरा में प्रदूषण की मार, एक्यूआई 276 रिकॉर्ड किया गया
बस हाईजैक के मास्टर माइंड प्रदीप गुप्ता पर रासुका। 18 अगस्त को 34 यात्रियों सहित बस की थी हाईजैक।

हिंदुस्तान 552 कालेजों ने बीएससी अंतिम वर्ष की प्रायोगिक पीरक्षा के अंक नहीं भेजे।
आगरा में करवाचौथ मनाया गया, महिलाओं ने की पूजा
पुष्प नक्षत्र में सात और आठ नवंबर को होगी खरीदारी।
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लाग इन करें https://agraleaks.com/