आगरालीक्स…आगरा में इस बार भावना एस्टेट सिकंदरा में सजेगी जनकपुरी. बैठक में बनी सहमती. कल होगी आधिकरिक घोषणा. जानें कब निकलेगी रामबारात और कब सजेगी जनकपुरी
रामलीला महोत्सव के अंतर्गत जनकपुरी महोत्सव की जिम्मेदारी इस बार भावना एस्टेट सिकंदरा क्षेत्र को मिलने जा रही है। इस बारे में रामलीला कमेटी द्वारा रविवार 12 जुलाई को आधिकारिक घोषणा करने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, रामलीला कमेटी की जनकपुरी आवंटन समिति की शनिवार को हुई बैठक में इस बारे में सहमति बन गई।कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनकपुरी के लिए आए आवेदनों पर विचार किया गया। जनकपुरी आवंटन समिति ने अपने द्वारा किए गए सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी आवेदनों पर गम्भीरता से विचार किया गया। महामंत्री राजीव अग्रवाल के बैठक का संचालन करते हुए महोत्सव को भव्य और गरिमापूर्ण बनाने पर जोर दिया।

6 अक्टूबर को निकलेगी रामबारात
आगरा में इस बार रामबारात 6 अक्टूबर मंगलवार को निकलेगी. हर वर्ष पितृपक्ष की एकादशी को रामबारात का आयेाजन होता है. इस बार 6 अक्टूबर को रामबारात निकलेगी और 7, 8 व 9 अक्टूबर को जनकपुरी महोत्सव का आयोजन होगा.